नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तराखंड के मंगलौर में मच गया सियासत का घमासान हुई उथल-पुथल।

1 min read

उत्तराखंड के मंगलौर में मच गया सियासत का घमासान हुई उथल-पुथल। रूड़की/मंगलौर। नगर पालिका मंगलौर के निवर्तमान चेयरमैन हाजी दिलशाद अली व पूर्व चेयरमैन डॉ०शमशाद अली ने भारी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने दोनों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।डॉ०शमशाद मंगलौर में अपना भारी सियासी वजूद रखते हैं और दो बार मंगलौर नगर पालिका के चेयरमैन पद पर विजय हासिल कर चुके हैं।पहला चुनाव डॉ०शमशाद ने काजी निजामुद्दीन के समर्थन से लड़ा था मगर दूसरे चुनाव में वे अपने बल बुते पर चेयरमैन का चुनाव जीते थे।मंगलौर के मरहूम विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने डॉ०शमशाद के खिलाफ अभियान चला कर उनके अधिकारों को सीज करा दिया था,जिस पर दोनों में राजनीतिक तनातनी हो गयी थी।कुछ समय बाद विधायक सरवत करीम का देहान्त हो गया था।अब डॉ०शमशाद के काजी निजामुद्दीन के साथ आने से कांग्रेस को मजबूती मिल गयी है और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष व वरिष्ठ जाट नेता एडवोकेट चौधरी राजेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि डॉ०शमशाद के आने से पार्टी को शक्ति मिलेगी,ये पहले से ही हमारे परिवार के सदस्य थे अब परिवार में वापस आ गए,जो हम सबके लिए हर्ष का विषय है।काजी निजामुद्दीन ने कहा कि डॉ०शमशाद मेरे छोटे भाई की तरह है,इनके पार्टी में दोबारा आने से पार्टी की शक्ति और उत्साह बढ़ा है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon