नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से दर्जन भर मजदूर दबे, अब तक पांच शव बरामद*


*उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से दर्जन भर मजदूर दबे, अब तक पांच शव बरामद*

 

उत्तराखंड के रुड़की से दुःखद खबर सामने आ रही है जहां, आज मंगलवार को यहां एक दर्दनाक हादसा हो गया है, दीवार गिरने के कारण दर्जन भर मजदूर मलवे में दब गये, जिनमे से जेसीबी की मदद से अब तक पांच शव बरामद किये गये हैं,

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के अंतर्गत रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है,

जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon