होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के विद्यार्थियों को
1 min read
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित। जड़ौदा मुजफ्फरनगर 16 मई प्राप्त समाचार के अनुसार होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वेश्रष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियेां को सम्मानित करने के लिए ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि डायरेक्टर कृष्णा इस्ट्टीयूट ऑफ टैक्नोलॉजी, मेरठ विजयराज काकरान, राजीव मुन्जाल, राजीव वर्मा, डायरेक्टर आर्यवाश एजुकेशन आर्यराज कौशिक, प्रधानाचार्य राजकीय इ0का0 डॉ0 रणवीर सिंह, अनिल शास्त्री, अंकित चौधरी एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बताया कि आज हम हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले की टॉप-10 लिस्ट में स्थान प्राप्त करनी वाली छात्रा और विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बोर्ड परीक्षा कक्षा- 10 में श्रेष्ठतम् सूची में हर्षित गुप्ता, ईरम, अवनिका, वंशिका, इलमा, माही, आकाश कुमार, मोनिश त्यागी, खुशी सहरावत, अर्चित सैनी एवं बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 में जिले में 9 वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आँचल सैनी एवं साथ ही साथ विद्यालय में श्रेष्ठतम् सूची में आयशा, हर्षित कुमार, सादिका रहामान, वंशिका, आर्यन, मन्तशा, वंशिका, सृष्टि रूहेला, प्रिया, अश्वनी को स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र पहनाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विजयराज काकरान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी यह सफलता आपके माता-पिता के संघर्ष एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों का संयुक्त परिणाम है और हमें हमेशा इस बात को ध्यान में रखना चाहिए, प्रारम्भ के पांच वर्ष की कठिन मेहनत और लगन से आप आने वाले 50 वर्षों में सुखद एवं सफलता का जीवन यापन करेगें।
अंकित चौधरी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में ऐसे श्रेष्ठ कार्य करने चाहिए जिससे माता-पिता अपने बच्चों पर गर्व महसूस करें।
आर्यन राज कौशिका ने कहा कि हमें अच्छी संगत, श्रेष्ठ विचारों के साथ अच्छा इंसान बनने की राह चुननी चाहिए, जिससे हम दूसरों की मद्द करके अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकें।
डॉ0 रणवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी को अगर सफल होना है तो अपने लक्ष्य को चुनकर उस पर निरन्तर परिश्रम करते रहना चाहिए, क्यांेकि छात्र जीवन त्याग का जीवन है, यही हमें आगे ले जाकर सफलता की राह दिखायेगा।
राजीव वर्मा एवं राजीव मुन्जाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज आप जिस मुकाम पर पहुँचे है उस मुकाम पर पहुँचाने में विद्यालय प्रशासन आपके शिक्षकों और माता-पिता का बहुत बडा योगदान है, आप हमेशा उनके कृतज्ञ रहे, अब आप जितनी मेहनत कर लोगें, आपकी जिन्दगी आराम से कटेगी। आप सभी बहुत सौभाग्यशाली है जो शिक्षा दूर-दूर शहरों में जाकर प्राप्त की जाती है उससे भी बेहतर शिक्षा आप अपने गंाव में ही प्राप्त कर रहे है।
अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर उनका आभार व्यक्त किया और सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र कुमार, योगाचार्य सतकुमार, नितिन बालियान, शुभम कुमार, प्रीतमकुमार मिश्रा, सचिन कश्यप और समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।


