पुरकाजी में विकास के दो साल बेमिसाल
*पुरकाजी में विकास के दो साल बेमिसाल: चैयरमेन जहीर फारूकी ने रिपोर्ट कार्ड जन पटल पर रखा:लेखा जोखा की मैगजीन का किया विमोचन*
मुजफ्फरनगर 16 जून प्राप्त समाचार के अनुसार
जहीर फारूकी लगातार दूसरी बार निर्दलीय चेयरमैन पुरकाजी हैं इस कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर उन्होंने नगर पंचायत पुरकाजी के विकास कार्यों और सामाजिक कार्यों की फोटो ओर विवरण सहित विकास कार्यों का संपूर्ण रिपोर्ट कार्ड और मैगजीन जनता के लिए जारी की है जहीर फारुकी का कहना है कि सरकार द्वारा दिए गए धन से जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि क्या और कैसे विकास कर रहा है यह जानने का पूरा अधिकार जनता को होता है इसलिए मैंने पिछले कार्यकाल में तीन मैगजीन छापकर जनता की अदालत में दी थी और इस कार्यकाल में 2 साल पूरे होने पर यह पहली मैगजीन जनता को समर्पित है पुरकाजी के सम्भ्रांत व्यापारियों और सम्मानित सभासदों के बीच मैगजीन का आज विमोचन किया गया पुरकाजी में घर घर विकास कार्यों की मैगजीन दी जाती है। उल्लेखनीय है कि श्री जहीर फारुकी दूसरी बार चेयरमैन है और लगातार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत पुरकाजी से ऐतिहासिक जीत हासिल करते रहे हैं जब से श्री जहीर फारुकी चेयरमैन बने तब से लगातार पुरकाजी क्षेत्र का चहुमुखी विकास करा रहे श्री जहीर फारूकी ने देश के ऊपर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को पहचान दिलाने के लिए पूरे देश में सूली वाला बाग से देशभर को अवगत कराया और नई पहचान भी दी इसके अलावा कावड़ महोत्सव के दौरान जबरदस्त व्यवस्थाएं और पूरे पुरकाजी क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कराई की यदि किसी परिवार में आकस्मिक मौत हो जाती है तो वहां पर कुर्सियों की व्यवस्था नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा कराई जाती है और मृत शरीर को रखने के लिए फ्रीजर की व्यवस्था कराई गई कुल मिलाकर बहुत ही बेहतरीन विकास कार्य संपन्न कराने के कारण और पुरकाजी की जनता का श्री जहीर फारूकी ने दिल जीत लिया जमीनी संघर्ष करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता श्री जहीर फारुकी एडवोकेट के पारदर्शितापूर्ण कार्यों की क्षेत्र की जनता दिल से प्रशंसा और प्यार करती है और हृदय से सम्मान करती है आज हुए इस कार्यक्रम में सभी ने दिल खोलकर चेयरमैन श्री जहीर फारूकी के विकास कार्यों को विस्तार से बताया और उनकी जबरदस्त प्रशंसा भी की अपनी मेहनत और ईमानदारी से चेयरमैन जहीर फारूकी ने पूरे पुरकाजी क्षेत्र की जनता का दिल जीत कर आम जनता में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की हुई है इस मौके पर समाजसेवी सुखपाल सिंह बेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्दोष जैन, संदीप गोयल , लाला नवीन गोयल ,बिट्टू कपड़े वाले, प्रताप सिंह , भाकियू व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, मनीष गोयल, अंकुर सिंघल, के साथ इस्तेखार उर्फ लल्ला ,आजाद फरीदी, शाहआलम गौड ,सुलेमान विकसित उर्फ विक्की, सावन,निसार अहमद ,आलम कुरेशी, नदीम अहमद, सैय्याद अली, सभासदगण मौजूद रहे अंत में नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन श्री जहीर फारूक ने सभी गणमान्य नागरिकों आम जनता और सभासदों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनसे आशा की कि इस प्रकार उन्हें सभी का सहयोग मिल रहा है भविष्य में भी इसी प्रकार उन्हें सभी का सहयोग मिलता रहेगा ताकि वह पुरकाजी क्षेत्र को और अधिक विकसित कर सकें और शिक्षा के क्षेत्र में पुरकाजी को पूरे देश में एक नई पहचान दिला सके। विगत दिनों चेयरमैन श्री जहीर फारूकी ने क्षेत्र के एक स्कूल को आदर्श स्कूल बनाने में बहुत जबरदस्त परिश्रम किया और इस विद्यालय का निरीक्षण करने जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा पधारे और उन्होंने श्री जहीर फारूकी एडवोकेट की प्रशंसा की तत्पश्चात इस आदर्श विद्यालय के प्रिंसिपल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित भी किया जो बहुत बड़ी बात है इसका श्रेय चेयरमैन पुरकाजी श्री जहीर फारूकी को जाता है यही कारण है कि चेयरमैन पुरकाजी श्री जहीर फारूकी एडवोकेट की प्रशंसा पूरे राज्य यूपी में हो रहे हैं


