आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ʺहर घर तिरंगाʺ अभियान के प्रति आमजनमानस को अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किया गया प्रेरित।
1 min read
मुजफ्फरनगर 8 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
*नगर पालिका परिषद मु०नगर की चेयरमैन महोदया व अधिशासी अधिकारी महोदया द्वारा नगर क्षेत्र के आमजन मानस को राष्ट्रीय ध्वज वितरण करते हुए घरो पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने हेतु आवाहन किया गया।*

शासन के दिशा निर्देशन में आज दिनांक *08-08-2024* को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ʺहर घर तिरंगाʺ अभियान के प्रति आमजनमानस को प्रेरित करने के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद मु०नगर की चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व अधिशासी अधिकारी महोदया श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के आमजन मानस को राष्ट्रीय ध्वज वितरण करते हुए घरो पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने हेतु अनुरोध किया गया। इस दौरान समस्त आमजन मानस को बताया गया कि भारत सरकार द्वारा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जायेगा।

