नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में



*जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक*

======================================

*जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु सौंपे गए कार्य*

=====================================

मुजफ्फरनगर 11जनवरी 2025 विगत दिवस विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिलाधिकारी ने कहा कि 24 25 और 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा नुमाइश मैदान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी 25 जनवरी और 26 जनवरी 2025 में कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अपनी तैयारी समय से पूर्ण कर ले

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने डीपीआरओ एवं ई ओ नगर पालिका को निर्देश दिए की इस अवसर पर साफ सफाई की उचित व्यवस्था रखी जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए

बैठक में कार्यक्रमों के आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागीया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon