डीएम उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और कर्नल राजीव चौहान के
1 min read
डीएम उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और कर्नल राजीव चौहान के नेतृत्व में सोल्जर बोर्ड में लगा भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर। मुजफ्फरनगर 13 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन और कर्नल राजीव चौहान अ.प्रा.जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास भवन सोल्जर बोर्ड में दिनांकः 13 जन0 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह चिकित्सा शिविर पूर्व सैनिकों को समर्पित वेटरस डे पर उनको एक अच्छा स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में सहायता प्रदान करने का एक छोटा सा प्रयास था। पूर्व सैनिकों को समर्पित वेटरस डे 14 जन0 2025 को मनाया जाएगा। पूर्व सैनिक दिवस के उपलक्ष्य में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और मेरठ छावनी स्थित सैनिक अस्पताल का यह एक प्रयास था जिसके द्वारा हमने अपने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को एक अच्छा स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए जागरूक किया तथा भविष्य में स्वास्थय सम्बन्धित कोई भी समस्या उत्पन होने पर उसका वर्तमान में ही रोकथाम व बेहतर इलाज के तरीके बताये इसके लिए एक सही मंच प्रदान किया। नेत्र विशेषज्ञ, इ.एन.टी विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ, रडियोलोजी विशेषज्ञ उपस्थित थे। यह चिकित्सा शिविर ‘घर से ऑपरेशन थियेटर’ की एक पहल है। जिसके अन्तरगत मेडिकल चैकअप मु०नगर मे हुआ और अगर किसी मरीज का लम्बा इलाज होना है या सर्जरी है तो एक महीने के भीतर सैनिक अस्पताल के द्वारा फोन से संपर्क किया जाएगा और इलाज / सर्जरी के लिए भर्ती किया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर का उदघाटन मेजर जनरल वुदेव परिधा, अतिविशिष्ट सेना मेडल जी.ओ.सी पश्चिम यू.पी सब एरिया, मेरठ द्वारा ब्रिगेडियर बिकम पात्रा, कमांडेन्ट मिलट्री अस्पताल मेरठ व अन्य अधिकारी व भारी संख्या में आये भूतपूर्व सैनिक की उपस्थित में किया गया।
कर्नल राजीव चौहान, अ०प्रा० जिला सैनिक कल्याण एवं
पुनर्वास अधिकारी, मु०नगर ने बताया कि जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में सभी का बेहतरीन सहयोग और योगदान मिला जिसके लिए सभी अधिकारी और कर्मी बधाई के पात्र हैं उल्लेखनीय है कि जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण का यह भवन जिसे ब्रिटिश कार्यकाल से ही सोल्जर बोर्ड के रूप में जाना जाता है असल में यह सोल्जर बोर्ड जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था तथा ऐसा महसूस हो रहा था कि यह कभी भी गिर सकता है सभी लोग कहते हुए सुने जा रहे थे कि यह सोल्जर बोर्ड बहुत खस्ता हालत में है और इसका भवन कभी भी गिर सकता है परंतु इसी दौरान कर्नल राजीव चौहान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मुजफ्फरनगर के पद पर मुजफ्फरनगर आए और उन्होंने पदभार ग्रहण किया और इस पूरे भवन यानी सोल्जर बोर्ड की अवस्था की समीक्षा की और जबरदस्त योजना बनाने शुरूआता की और देखते ही देखते कर्नल राजीव चौहान ने इस सोल्जर बोर्ड भवन को आलीशान भवन में अल्प समय में ही परिवर्तित कर यह दिखा दिया की सीमित साधन में भी सब कुछ संभव है कर्नल राजीव चौहान ने दिन रात भारी परिश्रम करके पारदर्शिता पूर्ण कार्य प्रणाली के अंतर्गत सोल्जर बोर्ड का नक्शा ही बदल दिया और उसे एक बेहतरीन और आलीशान भवन में परिवर्तित करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की आज कर्नल राजीव चौहान के परिश्रम का ही फल है कि यह सोल्जर बोर्ड मुजफ्फरनगर शहर की आलीशान इमारत में से एक हो गया है सुव्यवस्थित है सुंदर है और टिकाऊ और मजबूत भी है सोल्जर बोर्ड में यानी सोल्जर बोर्ड के भवन में ना तो गेट थे कुछ भी नहीं था कार्यालय भी बहुत घटिया था परंतु कर्नल राजीव चौहान ने हिम्मत नहीं हारी और भरपूर परिश्रम करते हुए इस सोल्जर बोर्ड को खस्ता हालत से आलीशान भवन बनाकर ही दम लिया आज पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की कंप्लीट चिकित्सा के लिए एक निशुल्क चिकित्सा शिविर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन और कर्नल राजीव चौहान के नेतृत्व में लगाया गया जहां पर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का बेहतरीन इलाज और परीक्षण किया गया और उनको सही दिशा निर्देश भी दिए गए स्वास्थ्य के प्रति कर्नल राजीव चौहान के निवेदन पर अनुरोध पर यहां पर कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जो चिकित्सा अधिकारी भी है पधारे और सभी ने बाकायदा भारतीय सेना की यूनिफॉर्म पहनी थी और सभी बहुत दिलचस्पी के साथ पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे पैथोलॉजी लैब और एक्स-रे मशीन आदि की भी जोरदार व्यवस्था की गई थी एक से बढ़कर एक विशेषज्ञ डॉक्टर इस चिकित्सा शिविर में आए और उन्होंने बहुत ही बेहतरीन अंदाज में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें परामर्श भी दिया दवाइयां भी वितरित की और पैथोलॉजी लैब के माध्यम से उनकी जांच भी कराई खून टेस्ट भी कराई अन्य कई बीमारियों के टेस्ट भी कराई महोल बदला बदला नजर आया सोल्जर बोर्ड का आज कर्नल राजीव चौहान की इस पहल की पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशंसा की जा रही है सभी का कहना है कि इस प्रकार का निशुल्क चिकित्सा शिविर उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुजफ्फरनगर जनपद में इतने विशाल स्तर पर लगाया गया है जिसके लिए कर्नल राजीव चौहान बधाई के पात्र हैं कर्नल राजीव चौहान की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है आज सोल्जर बोर्ड में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर से जहां पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने चिकित्सा लाभ उठाया वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी यहां से प्राप्त की एक बात और खास रही इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में जबरदस्त अनुशासन देखने को मिला और सभी डॉक्टर सैन्य अधिकारी अपने अपने काम में व्यस्त देखे गए और पूर्व सैनिकों और उनके परिजन बेहद खुश नजर आए उनके चेहरों पर मुस्कान देखते ही बन रही थी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में पधारे और सभी ने इस निशुल्क चिकित्सा शिविर की भरपूर सराहना करते हुए कर्नल राजीव चौहान को बधाइयां दी और उनका हार्दिक आभार भी व्यक्त किया आज का यह कार्यक्रम यानी निशुल्क चिकित्सा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ और पूरे राज्य उत्तर प्रदेश के लिए मुजफ्फरनगर में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए कर्नल राजीव चौहान द्वारा आयोजित किए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर एक मिसाल के रूप में जाना जाएगा और यह भी हो सकता है कि उत्तर प्रदेश के दूसरे जनपदों में भी इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू हो जाएं जिससे पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को भारी चिकित्सा लाभ मिल सके


