वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चाइनीस मांझा के खिलाफ चला
1 min read
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चाइनीस मांझा के खिलाफ चला जबर्दस्त अभियान। मुजफ्फरनगर 5 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आज पूरे मुजफ्फरनगर शहर के थाना कोतवाली खालापार और नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर और थाना नई मंडी एवं थाना सिविल लाइंस पुलिस ने चाइनीस मांझा के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया और सभी पतंग बेचने वालों की दुकानों का निरीक्षण किया एवं विधिक कार्रवाई भी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के कड़े निर्देशानुसार शहर कोतवाल खालापार श्री महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे क्षेत्र खालापार में एक-एक दुकान पर जाकर चाइनीस मांझा का पता किया और सभी पतंग वालों को निर्देशित भी किया कि चाइनीस माझा प्रतिबंधित है उसे नहीं बेचा जाएगा शहर कोतवाल खालापार श्री महावीर सिंह चौहान स्वयं पतंग वालों की दुकानों पर गए और पतंग वालों की दुकानों का बारीकी के साथ निरीक्षण किया और निर्देश दिए की चाइनीस माझा प्रतिबंधित है उसे नहीं बेचा जाएगा आज पतंग वालों में पूरे खालापार क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा और लगातार शहर कोतवाल खालापार श्री महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पतंग की दुकानों का निरीक्षण दिनभर चला और पतंग के धागों का निरीक्षण किया और निर्देश भी दिए


