मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के सबल सफल नेतृत्व में
1 min read
*मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के सबल सफल नेतृत्व में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण एवं उत्कृष्ट कार्य।*।
_____________________________
मुजफ्फरनगर 15 मई प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पिछले गत वर्षों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। इस परिवर्तन के केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया का दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी कार्यशैली और नवाचार आधारित दृष्टिकोण प्रमुख रहा है। उनके सतत प्रयासों से न केवल राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जनपद की उपलब्धियां बढ़ी हैं, बल्कि आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच भी सुदृढ़ हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत जनपद का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन के तहत शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण में 100.41 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई, जो लक्ष्य से अधिक है। वहीं जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 90.56 तक पहुंचना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सेवाओं का स्पष्ट संकेत है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
परिवार नियोजन कार्यक्रम में भी जनपद ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 2186 महिला नसबंदी एवं 67 पुरुष नसबंदी के साथ-साथ एनएसवी (नो-स्केलपेल नसबंदी) के अंतर्गत विशेष उपलब्धियां प्राप्त की गईं। उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वयं 26 पुरुष नसबंदी सफलतापूर्वक संपन्न कराईं, जो उनके सेवा भाव और प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 7,26,989 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निश्चित पोषण योजना में 103 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना भी जनपद की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में भी जनपद ने उल्लेखनीय प्रगति की है। जिला चिकित्सालय का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) असेसमेंट सफलतापूर्वक कराया जा चुका है। जनपद के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 5 का असेसमेंट कराया गया है, जबकि शेष का असेसमेंट प्रस्तावित है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 8 का असेसमेंट किया जा चुका है तथा अन्य का मूल्यांकन प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त जनपद के 8 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 3 का असेसमेंट पूर्ण किया जा चुका है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी कार्य किया गया है। जनपद में कुल 217 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में से 57 का आकलन (इवैल्यूएशन) किया जा चुका है तथा 17 का असेसमेंट प्रस्तावित है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
नवाचार के क्षेत्र में “बालिका उपवन” की स्थापना एक प्रेरणादायक पहल है, जहां बालिका जन्म पर पौधारोपण कर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को व्यवहारिक रूप दिया जा रहा है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक चेतना को भी सशक्त करती है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एफआरयू (FRU) के रूप में विकसित कर गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में सीटी स्कैन सुविधा को सुदृढ़ करते हुए डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई तथा उपकरणों का पुनर्स्थापन एवं मरम्मत कर सेवाएं सुचारू रूप से प्रारंभ की गईं। पूर्व में जनपद में केवल 4 एक्स-रे मशीनें उपलब्ध थीं, जिन्हें बढ़ाकर 12 किया जाना स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
वर्ष 2025 में भारत सरकार की कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) टीम द्वारा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया, जिसमें यहां संचालित कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं की सराहना की गई। यह उपलब्धि न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
इसके अतिरिक्त इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के चिकित्सकों द्वारा जिला चिकित्सालय में निःशुल्क ओपीडी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे आमजन को विशेषज्ञ परामर्श का लाभ मिल रहा है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
विशेष उल्लेखनीय यह भी है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में ओपीडी सेवाएं प्रदान करते हैं, जिससे मरीजों को सीधे विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध हो रहा है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से कैंप आयोजित कर मरीजों की सक्रिय खोज एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
इसके साथ ही एसटीईएमआई (STEMI) कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, बुढ़ाना एवं जानसठ में हृदय रोगियों के लिए बेड आरक्षित कर थ्रोम्बोलाइसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे समय पर जीवनरक्षक उपचार संभव हो पा रहा है।
मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा
उपरोक्त सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए प्रदेश में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित हो रहा है। यह उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि सशक्त नेतृत्व, प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवाचार के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक एवं स्थायी सुधार संभव है।मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में किया जा रहे कार्यों की आम जनता द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है खास तौर पर मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की जोरदार प्रशंसा आम जनमानस में की जा रही है


