नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

1 min read

डीसीएम बृजेश पाठक बने प्रदेश अध्यक्ष: सुनील कुमार तिवारी को मिली महासचिव की कमान।
लखनऊ 4 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के विशाल सभागार में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ का चुनाव निर्विवाद एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न हो गया चुनाव कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से सभी जनपदों से आए अध्यक्षों और सचिवों ने और सदन के तमाम सदस्यों ने एकमत होकर सर्व सम्मति से उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के चुनाव का आगाज किया और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री लोकप्रिय जन नेता श्री बृजेश पाठक को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया जबकि श्री सुनील कुमार तिवारी को उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के महासचिव पद की कमान सौंपते हुए निर्वाचित घोषित किया



उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का भी चुनाव संपन्न हुआ एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद इब्राहिम को घोषित किया गया जबकि नई कार्यकारिणी की भी विधिवत रूप से घोषणा की गई उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक पुनः उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित हुए हैं

जबकि श्री सुनील कुमार तिवारी भी पुनः प्रांतीय अवैतनिक महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं जबकि मोहम्मद इब्राहिम भी पुनः प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया आज सवेरे से ही शुरू हो गई थी चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ जबकि ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे भी लगातार मौजूद रहे एवं उपनिदेशक खेल सेठी साहब भी लगातार मौजूद रहे चुनाव संपन्न होने के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन श्री बृजेश पाठक का ऐतिहासिक स्वागत किया गया सभी ने पुष्प मालाएं पहनाकर उन्हें जीत की बधाइयां दी इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से वहां के सचिव और अध्यक्ष और अध्यक्ष प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे चुनाव कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय अवैतनिक महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी ने पूरी प्रगति रिपोर्ट पढ़ी एवं गत कार्रवाई की पुष्टि भी सदन से कराई और पूरे उत्तर प्रदेश से आए यूनिटों के अध्यक्ष और सचिव ने विस्तार से अपने विचार भी रखें चुनाव कार्यक्रम से पूर्व उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल के प्रणेता मेजर डॉक्टर एनडी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की कार्य चुनाव कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हो गया चुनाव एवं सदन की बैठक के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री बृजेश पाठक और नवनिर्वाचित महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी ने सभी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon