डी ए वी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुआ वर्षा जल संचयन के आयोजन पर विभिन्न प्रतियोगिताएं
मुजफ्फरनगर 24 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार *वर्षा जल संचयन* कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय मे *जिलाधिकारी महोदय* के आदेश अनुसार *वर्षा जल संचयन* विषय पर *पोस्टर एवम स्लोगन प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया
इस अवसर प्रभारी प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी जल को जितना संभव हो सके उतना बचाकर प्रयोग करेंगे जल को व्यर्थ ही नहीं बहाएंगे।
इसी क्रम में आज पोस्टर प्रतियोगिता गई। । विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा *जल है तो कल है* और *जल ही जीवन है* इन नारों के साथ प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार चित्रों तथा पोस्टर एवम स्लोगन के माध्यम से अपने विचार किया गया।

इसी क्रम में *वर्षा जल संचयन अभियान के अंतर्गत विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता श्री अरूण कुमार द्वारा छात्र छात्राओं को *वर्षा जल संचयन* के बारे में विशेष रूप से समझाया गया और जल को बचाने के लिए उचित सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कला प्रवक्ता प्रवीण सैनी कहा कि आज जल बचाना अति महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि जल बचाया जा सकता है लेकिन बनाया नही जा सकता। आज विश्व ही नही भारत भी जल संकट से अछूता नहीं रहा कर्नाटक तमिलनाडू, दिल्ली इसके उदाहरण हैं
इस अवसर पर प्रवक्ता, राजकुमार राजेश कुमार, सुभाषचंद्र, उपस्थित रहे।

