नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

यूपी में जल्द वॉलीबॉल लीग का होगा आयोजन: ब्रजेश पाठक

1 min read

*यूपी में जल्द वॉलीबॉल लीग का होगा आयोजन: ब्रजेश पाठक*

 

वॉलीबॉल संगठन की मीटिंग में लिया गया फैसला

प्रतियोगिता के लिए समिति का होगा गठन, कैंप ऑफिस भी बनेगा

 

लखनऊ 11 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार विद्युत दिवस

प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लखनऊ में यूपी वालीबॉल लीग का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन में नए पदाधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।

सोमवार को राजभवन कॉलोनी में आयोजित संगठन की कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को संयुक्त रूप से प्रयास करने होंगे। ‌वॉलीबॉल के उत्थान और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए जल्द ही यूपी वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने एक समिति बनाने एवं एसोसिएशन के शिविर कार्यालय को स्थापित किए जाने पर भी बल दिया।

एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी ने अब तक के क्रियाकलापों एवं आगामी कार्य योजना की जानकारी दी।

 

*आठ अगस्त को मनाएंगे यूपी वॉलीबॉल दिवस*

बैठक में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर ब्रजेश सेंगर एवं राजेश शुक्ला को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष आठ अगस्त को यूपी वॉलीबॉल दिवस का आयोजन अयोध्या में किया जाएगा। बैठक में संगठन के पूर्व अध्यक्ष अजय राज शर्मा, सचिव आर०के० मिश्रा सहित दिवंगत पदाधिकारियों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम, बी०एन० मिश्रा, प्रदीप चौहान, डी०के० शाही, राघवेंद्र दुबे, विमल पांडेय, प्रदेश संयोजक विशाल मिश्रा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान वालीबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अवैतनिक महासचिव वॉलीबॉल खिलाड़ियों के मसीहा के रूप में मशहूर श्री सुनील कुमार तिवारी ने प्रदेश भर से आए उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ कार्यकारिणी सदस्यों को उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक से अलग-अलग मुलाकात कराई और सभी के साथ फोटोग्राफी कराई श्री सुनील कुमार तिवारी ने कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों से बार-बार पूछा कि जो भी किसी का कार्य है वह उपमुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश पाठक साहब से बता सकता है कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश पाठक को बताई जिनके निस्तारण का आश्वासन श्री बृजेश पाठक ने सभी को दिया यहां पर उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल के चहुमुखी विकास हेतु कई प्रस्ताव भी पारित किए जिनका अनुमोदन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश पाठक ने किया इस दौरान सभी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक का पुष्प मालाए पहनकर स्मृति चिन्ह देकर ऐतिहासिक स्वागत किया उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों को दोपहर का भोज भी कराया एवं सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया यह बैठक ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हो गई वॉलीबॉल के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश पाठक और प्रांतीय अवैतनिक महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया अंत में प्रांतीय अवैतनिक महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी ने भी उत्तर प्रदेश वालीबॉल के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों का आभार करते हुए धन्यवाद किया

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय अवैतनिक महासचिव श्री सुनिल कुमार तिवारी , बैजनाथ मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन डी के शाही अध्यक्ष वालीबाल एसोसिएशन देवरिया वालीबाल एसोसिएशन प्रदीप चौहान मैनपुरी राघवेन्द्र दुबे अजय राय गोरखपुर प्रभात राय प्रयागराज आनन्द शर्मा चंदौली प़ियेश दुबे अयोध्या सिंह विमल पान्डेय कौशाम्बी मीडिया प्रभारी एवं जिला वालीबाल संघ मुजफ्फरनगर के सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन, संदीप पुंडीर सहारनपुर संजय सिंह लखनऊ आदि ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश पाठक का हार्दिक आभार व्यक्त किया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon