नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता के लिए क्या-क्या कर डाला

1 min read

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता के लिए क्या-क्या कर डाला

मुजफ्फरनगर 6 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

*सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त व पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील सदर पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*

 

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री सन्दीप भागिया महोदय, अपर जिलाअधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा तहसील सदर, मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। सदर तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon