कांवड़ यात्रा- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाईन्ट को किया गया चेक, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
1 min read
मुजफ्फरनगर 1 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
कांवड़ यात्रा- 2024 को निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में दिनांक आज 01.07.2024 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्य़क दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

महोदय द्वारा कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही महोदय द्वारा डाक कांवड, डीजे व यातायात को स्वंय उपस्थित रहकर संचालन कराया गया व कांवडियों/श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा बताया गया कि किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी होने पर डॉयल-112 पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

