नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 7, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मात्र कुछ घंटे में ही कुख्यात लुटेरे,मोबाइल चोरों से नई मंडी पुलिस की मुठभेड़ आरोपी हो गए लंगड़े

1 min read

मात्र कुछ घंटे में ही कुख्यात लुटेरे,मोबाइल चोरों से नई मंडी पुलिस की मुठभेड़ आरोपी हो गए लंगड़े

*नई मंडी मुजफ्फरनगर 6 मई प्राप्त समाचार के अनुसार थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मोबाईल छिनैती के अभियोग का मात्र 18 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 अभियुक्तों को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।*

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 हीरो स्पलैण्डर मोटरसाइकिल व लूटा गया मोबाईल फोन बरामद।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मंडी श्री आनन्द कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 05.05.2026 को वादी श्री लक्ष्मण चौहान पुत्र बब्बू चौहान निवासी ग्राम ठाकुर मानपुर सरायलखंसी जनपद मऊ द्वारा थाना नई मण्डी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा छाता फैक्ट्री जानसठ रोड से ग्राम शेरनगर जाते समय मेरा मोबाईल फोन छिन लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 225/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

आज दिनांक 06.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस पुलिस टीम जानसठ रोड से सिलाजुड्डी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान जानसठ की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 04 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, परंतु मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते पर मोड दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाशों के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गये तथा 02 अन्य बदमाश जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 हीरो स्पलैण्डर मोटरसाइकिल व लूटा गया मोबाईल फोन बरामद किये गये है। घायल बदमाशों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अमर पुत्र अनिल निवासी भण्डूरा थाना सिखेडा हाल पता सुभाषनगर गली न0 03 पचेंडा पुलिया थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 21 वर्ष।

*2.* गुड्डू पुत्र धर्मपाल निवासी अमित बिहार कूकडा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 26 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर

✔️ घटना में प्रयुक्त 01 हीरो स्पलैण्डर मोटरसाइकिल

✔️ लूटा गया मोबाईल फोन

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 श्री आनन्द देव मिश्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

2. व0उ0नि0 श्री गजेन्द्र सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

3. उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

4. उ0नि0 श्री दिनेश कौशिक थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

5. उ0नि0 श्री ओमप्रकाश थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

6. उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

7. का0 1499 गौरव थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

8. का0 2151 सौरभ थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

9. का0 386 विकास कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

10. का0 2103 अमन कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

11. आरक्षी 839 हीरा सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon