शनि देव मंदिर के दान पत्र से चोरी के संबंध में युवा आईपीएस एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने दिया बयान
शनि देव मंदिर के दान पत्र से चोरी के संबंध में युवा आईपीएस एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने दिया बयान
मुजफ्फरनगर 6 मई प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के सहायक पुलिस अधीक्षक युवा आईपीएस श्री सिद्धार्थ के मिश्रा ने बयान जारी करते हुए बताया कि
आज दिनांक 06.05.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शनिदेव मन्दिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली गयी है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा ने इस संबंध में अपना बयान भी जारी करते हुए आशा व्यक्त की है कि इस घटना का शीघ्र ही खुलासा होगा


