नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बी०एफ०ए० के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन


एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बी०एफ०ए० के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर 6 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार आज एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मुजफ्फरनगर में ललित कला संकाय में मुख्य अतिथि ललित कला एकादमी, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के प्रो0 डॉ0 नंदलाल ठाकुर व अतिथि हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी के प्रो० डॉ० अमित कुमार, कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व डॉ० सचिन गोयल ने संयुक्त रूप से अवलोकन किया।  प्रदर्शनी में ललित कला संकाय के छात्र छात्राओं ने ऑयल पेंटिंग, एक्रेलिक पेंटिंग, पॉट्रेट, क्राफ्ट, स्कैच, स्कल्पचर, फैशन डिजाइनिंग, मिनी कैनवस, स्टोन आर्ट्स आदि में अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ० नंदलाल ठाकुर ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि बी0एफ0ए0 के माध्यम से छात्र / छात्राएं अच्छा कैरियर बना सकते हैं तथा इस क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं।

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के द्वारा एक वर्कशाप का भी आयोजन किया गया जिसमें डा0 नन्दलाल ठाकुर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की लोक कला बहुत प्राचीन है और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक हस्तांतरित होती रहती है। फिर भी ये प्राचीन कलाएँ भारत के विभिन्न स्थानों में प्रचलित हैं, जो भारतीय परंपरा का हिस्सा बन गये । भारतीय कला के काल में अनेक कला रूप उन्नत हुए और कुछ लुप्त हो गये। हालाँकि, प्राचीन लोक कलाएँ रंगों और शैलियों में संशोधित हो गईं और आज भी अपनी अनूठी संरचना के साथ समाज में जीवित

विशिष्ट अतिथि डॉ0 अमित कुमार ने छात्र छात्राओं को ड्राइंग आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डा० आशीष गर्ग, कुमार वैभव, सुनील कुमार, डालचन्द, अर्चना, दानिया अंसारी, अंजलि सैनी, प्राची गर्ग, अफीफा मलिक, अतीबा सैफी; रायप्रीत खैरा, भारती पाल, रूचिन धीमान, श्रेया चौधरी, खुशी शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon