नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

युवा आईपीएस सिटी कप्तान सत्यनारायण प्रजापत ने अर्दली रूम मै पुलिस वालों के कसे पेंच

1 min read

युवा आईपीएस सिटी कप्तान सत्यनारायण प्रजापत ने अर्दली रूम मै पुलिस वालों के कसे पेंच समाधान दिवस में जनमानस की समस्याओं का किया निस्तारण

*मुजफ्फरनगर 1 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध,निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।*

आज दिनांक 01.03.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना नई मण्डी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

✅ *पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा तहसील सदर पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।*

 

✅*जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित।*

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01.03.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। लिखते हैं कि जब से युवा आईपीएस श्री सत्यनारायण प्रजापत मुजफ्फरनगर जनपद में आए हैं लगातार अपराधियों की शामत आ गई है और लगातार मुजफ्फरनगर जनपद में बहुत-बहुत वातावरण की स्थापना हो रही है नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापत के कुशल मार्गदर्शन में लगातार नगर पुलिस बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रही है और बदमाशों पर लगातार भारी पड़ रही है अनेक बदमाश अपने अंजाम तक पहुंच चुके हैं और मुजफ्फरनगर जनपद में अपराध मुक्त वातावरण तेजी के साथ स्थापित हुआ है लगातार जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका नियमित रूप से नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा निस्तारण किया जाता है आम जनता में श्री सत्यनारायण प्रजापत की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon