नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर के ज्योति हॉस्पिटल की 40 वीं वर्षगांठ: डॉ एससी कुलश्रेष्ठ सहित दिग्गज डॉक्टरो ने सिद्धार्थ गुप्ता और आरुषि जैन गुप्ता को दी शुभकामनाएं


मुज़फ्फरनगर 30 जुलाई दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार आज मुजफ्फरनगर के सुविख्यात ज्योति हॉस्पिटल के 40 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष और प्रमुख राष्ट्रीय शिक्षाविद डॉ एससी कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जबकि विश्व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ जानसठ रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मुकेश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जबकि यहां पर सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिरीश कुमार की विशेष तौर पर मौजूद रहे एवं देश के ख्याति प्राप्त युवा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभव जैन भी अपनी पूरी युवा डॉक्टरों की टीम के साथ मौजूद रहे दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध ज्योति हॉस्पिटल के 40 वर्ष पूरे होने पर यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता एवं डॉक्टर आरूषी जैन गुप्ता ने ज्योति अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि 40 साल पहले डॉ. सुनील गुप्ता ने ज्योति हॉस्पिटल की स्थापना की थी उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के समाज के हर वर्ग ने ज्योति हॉस्पिटल को बहुत सहयोग किया है अब बदले में हम भी जनपद मुजफ्फरनगर के निवासियों की निस्वार्थ भावना से सेवा करने हेतु उपस्थित हैं और निरंतर तत्पर रहेंगे।


ज्योति हॉस्पिटल की आज 40 वीं वर्षगांठ पर शहर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर्स ने आकर डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता एवं डॉ. आरूषी जैन गुप्ता को शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर अपनी उपलब्धियो का वर्णन करते हुए डॉक्टर सिद्धार्ध गुप्ता ने बताया कि हाल ही में श्रीराम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस सी कुलश्रेष्ठ का सफल ऑपरेशन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज के अध्यक्ष एवं प्रमुख राष्ट्रीय शिक्षाविद डॉक्टर एस सी कुलश्रेष्ठ ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने उपचार की वार्ता दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में की थी परंतु इसी दौरान उनके परिचित परिवार के डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता ने उनसे अनुरोध किया कि आपको मुजफ्फरनगर छोड़कर बाहर उपचार करने की आवश्यकता नहीं है तब मैं भी उनका अनुरोध स्वीकार करते हुए डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता से ही अपना उपचार कराना उचित समझा डॉक्टर कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यहां पर मेरा ऑपरेशन होते समय मुझे एक परिवार जैसा महसूस हुआ, बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी अस्पताल में हूं। बिना सुन करे मेरा ऑपरेशन हुआ और मैं सभी से बातचीत करता रहा और मुस्कुराता भी रहा और यहां की नरसे मुझे मोबाइल पर गाने भी सुनाती रही और बातचीत भी करती रही और ऑपरेशन होता रहा मुझे पहली बार एहसास हुआ कि अब मुझे दिल्ली मेरठ जाने की जरूरत नहीं। डॉक्टर कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जब मुझे सभी सुविधाएं मुजफ्फरनगर में भी मिल जाएगी तब बाहर जाने की आवश्यकता ही क्या है डॉक्टर कुलश्रेष्ठ ने डॉक्टर सिद्धार्थ और उनके परिवार से अपने घनिष्ठ संबंधों को भी विस्तार से बताया और अपने वक्तव्य में डॉक्टर सिद्धार्थ और डॉक्टर आरूषी जैन गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विश्व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश जैन ने कहा कि डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता एवं डॉक्टर आरूषी जैन गुप्ता ने बहुत अच्छी शिक्षा प्राप्त कर बहुत ही अच्छे संस्थानों पर अपनी ट्रेनिंग प्राप्त कि है। जिनका अनुभव आज वह जनपद मुजफ्फरनगर में अपने मरीजो के साथ साझा कर रहे हैं इतनी कम उम्र में जो उन्होंने जो कामयाबी हासिल की है उनकी में प्रशंसा करता हूं।

विश्व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश जैन ने कहा कि निश्चित रूप से डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता और डॉक्टर आरूषी जैन गुप्ता की सेवाओं से मुजफ्फरनगर जनपद के नागरिक लाभान्वित होंगे साथ ही इस मौके पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुशवाहा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिरीश मोहन एवं वरिष्ठ स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ताराचंद ने भी अस्पताल की 40वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की और अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, अनिल बंसल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिरीश कुमार ने ज्योति हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता और डॉक्टर आरूषी जैन गुप्ता को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने संस्मरण भी सुनाएं इस दौरान सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ युवा डॉक्टर अनुभव जैन भी अपने युवा साथी डॉक्टरो के साथ यहां पर पधारे एवं डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता एवं डॉक्टर और उसकी जैन गुप्ता को बधाइयां दी कार्यक्रम बहुत ही सफलता के साथ संपन्न हुआ अंत में ज्योति हॉस्पिटल की ओर से डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता एवं डॉक्टर आरूषी जैन गुप्ता ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon