थाना रूपईडीहा के साहसी कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने 72000 की नकली भारतीय करेंसी सहित एक शातिर को दबोचा
1 min read
बहराइच 29 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार 72,000.00 (500 रूपये के कुल 144 नोट) भारतीय नकली रूपयो के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व नकली नोटो के चलन की रोकथाम व नकली नोट चलाने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम वरिष्ठ उ0नि0 अनिल कुमार यादव व चौकी इंचार्ज बाबागंज उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा मय हमराह पुलिस बल व गुप्त एजेंसियो द्वारा आज दिनांक 29.07.2024 को समय 06.50 बजे इण्डो नेपाल बार्डर के समीप ICP रोड पर मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त कैलाश पुत्र रंगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी मिरनपुरवा थाना मोतीपुर बहराइच को गिरफ्तार किया गया जिसकी तलाशी से 500 रूपये की 02 गड्डी मिली । बरामद गड्डी के नोटों को चेक किया गया तो प्रथम दृष्टया सभी नोट जाली प्रतीत हो रहे थे बरामद भारतीय जाली नोट को गहनता पूर्वक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी चिन्हों को चेक किया गया तो ज्ञात हुआ कि बरामद की गयी सभी पांच सौ रूपये के नोट जाली मुद्रा ही हैं । गड्डी को गिनने पर एक गड्डी में 100 नोट व दूसरी गड्डी में 44 नोट कुल 144 नोट (72000 रूपये जाली) बरामद हुए, जिनका सिरियल नंबर 9KW 119163 है कुल बहत्तर हजार (72000/-) रूपया भारतीय जाली मुद्रा है । पकड़े गये व्यक्ति से उसके पास से बरामद भारतीय जाली मुद्रा के बारे हिकमत अमली से पूछा गया तो अभियुक्त द्वारा लगभग 06 महीनों से भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी और व्यापार का काम करने की बात बताया । इस संबंध में थाना रूपईडीहा पर मु0अ0सं0 364/2024 धारा 179/180 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया । आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्त उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
*अभियुक्त का नाम पता*
01. कैलाश पुत्र रंगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी मिरनपुरवा थाना मोतीपुर बहराइच
*बरामदगी का विवरण*
72,000.00 (500 रूपये के कुल 144 नोट) भारतीय नकली रूपये
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
01. व0उ0नि0 अनिल कुमार यादव
02. उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा चौकी इंचार्ज बाबागंज
03. का0 आशीष सिंह
04. का0 भरत सिंह यादव
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

