मुजफ्फरनगर में कमिश्नर डॉ.रुपेश कुमार ने एक करोड़ रु.से अधिक की निर्माण
1 min read
मुजफ्फरनगर में कमिश्नर डॉ.रुपेश कुमार ने एक करोड़ रु.से अधिक की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर दिए कड़े दिशा निर्देश। मुजफ्फरनगर 7 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने विकास कार्यों एवं 1 करोड़ से अधिक की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न।
मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हो रहे निर्माण कार्यों एवं जिला राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में पंचकर्म चिकित्सालय इकाई का भवन के निर्माण का निरीक्षण किया।
_ विकास भवन सभागार,में सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यो एवं एक करोड़ से अधिक की निर्माण परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया ।
बैठक में मुख्य रूप से जनपद के विकास कार्यों (बी, सी और डी श्रेणी प्राप्त योजनाओं) की प्रगति तथा ₹1 करोड़ से अधिक की लागत वाली वृहद निर्माण परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों का समय समय पर निरीक्षण करते रहें, निर्माण कार्यों को समय अंतर्गत पूर्ण कराएं।
मंडलायुक्त द्वारा बी, सी और डी श्रेणी में शामिल विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो योजनाएं पिछड़ रही हैं, उन्हें तत्काल गति दी जाए ताकि रैंकिंग में सुधार हो सके।
वृहद निर्माण परियोजनाओं पर एक करोड़ से अधिक की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता मानक का पालन अनिवार्य किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग अधिकारियों से कहा कि समय-समय पर गुणवत्ता की जांच के लिए औचक निरीक्षण किए जाएं।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग जल निगम, विद्युत विभाग और अन्य कार्य दायी संस्थाओं को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय से पहुंचना चाहिए। धन आवंटन के बाद भी यदि कार्य में देरी होती है, तो संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए बरसात का मौसम आ गया है शहर में नाले व नालियों की साफ सफाई तथा ग्राम पंचायतो में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, कहीं पर जल भराओ की समस्या ना उत्पन्न हो झाड़ियां की समय की जाए जहां पानी भरता है उसे उसकी निकासी कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए मलेरिया रोकथाम हेतु ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जाए।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए अधिशासी अभियंता बाढ़ सहित अन्य संबद्ध अन्य विभाग के अधिकारी बैठक में अनुपस्थित है उनको नोटिस जारी किया है।
बैठक में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, मुख्य विकास अधिकारी, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, विकास प्राधिकरण सचिव विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा प्रमुख कार्य दायी संस्थाओं के अभियंता व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशासनिक भवन व शैक्षिक भवन तथा कैंटीन एवं आवासीय भवनों के हो रहे निर्माण कार्य देखा। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था आवास विकास को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को समय अंतर्गत पूर्ण करें , निर्माण सामग्री के गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न कि जाए ।
मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर ने जिला
राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में पंचकर्म चिकित्सालय इकाई का भवन के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए निर्माण कार्य को समय अंतर्गत पूर्ण करें ।
इस दौरान मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर तथा जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने इस अवसर पर पौधारोपण कर उनको पालने की जिम्मेदारी कार्यकारी संस्था और संस्थान को सौंपी है।
निरीक्षण के दौरान हरिकेश यादव प्राचार्य डायट मुजफ्फरनगर संस्थान के समस्त प्रवक्तागण डॉ पंकज वशिष्ठ, श्री जितेंद्र सिंह, श्री राजीव कुमार, डॉ विकास कुमार अग्रवाल, श्री शिव प्रसाद, डॉ विकिन, श्रीमती अंजलि सिंह डॉ प्रीति माथुर डॉ बबीता तोमर इस अवसर पर उपस्थित रहे।


