नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में हिंदुओं को लुभाने से ईसाई बनाया जा रहा था

1 min read

मुजफ्फरनगर में हिंदुओं को लुभाने से ईसाई बनाया जा रहा था: धर्मांतरण के तहत 5 महिलाओं सहित 12 गिरफ्तार
*मुजफ्फरनगर 6 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार बीमारी ठीक करने, मुफ्त में मकान बनवाने तथा शादी के लिये पैसा देने आदि प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराने वाले गिरोह के 12 सदस्यों (जिसमें 05 महिलाएं शामिल है) को थाना मन्सूरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*कब्जे से 03 धार्मिक पुस्तक, 06 मोबाइल फोन, 03 डायरी/रजिस्टर बरामद ।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय चौधरी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर श्री विपिन कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस व मिशन शक्ति टीम द्वारा की गयी कार्यवाही ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना मंसूरपुर पर वादी श्री रवि चौधरी द्वारा थाना मन्सूरपुर पर तहरीर देते हुए अवगत कराया कि थानाक्षेत्र मन्सूरपुर स्थित ग्राम जडौदा के जंगल में कुछ व्यक्तियो द्वारा मुफ्त में बीमारी ठीक करने का प्रलोभन व मुफ्त में मकान बनवाना व शादी के लिए पैसे देना व अन्य दावा देकर बहला फुसलाकर ईसाई धर्म में धर्मान्तरण कराया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 180/26 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना मन्सूरपुर पर मिशन शक्ति टीम सहित कुल 03 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा दिनांक 05.07.2026 की रात्रि को 12 अभियुक्तगणो (05 महिलाओं सहित) को ग्राम जडौदा के जंगल में बने एक मकान से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 03 धार्मिक पुस्तक, 06 मोबाइल फोन, 03 डायरी/रजिस्टर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-*
1. संजीव पुत्र गोपाल निवासी ग्राम जौहरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
2. संगीता पत्नी संजीव निवासी ग्राम जौहरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
3. पूजा पत्नी प्रभुदयाल निवासी ग्राम जौहरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
4. मोनू पुत्र वूद्ध सिहं निवासी ग्राम जौहरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
5. आसु पुत्री श्रवण निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
6. चाँदनी पुत्री सुभाष निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
7. सरीता पत्नी सुभाष निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
8. अमरीश पुत्र जुल्फाम निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
9. कारतिक पुत्र सुभाष निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
10. कनक पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम मौर कुक्का थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
11. शीशपाल पुत्र कल्लू निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर ।
12. प्रवीण पुत्र जगवीर निवासी जडौदा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।

*बरामदगी-*
• 03 धार्मिक पुस्तक
• 06 मोबाइल फोन
• 03 डायरी/रजिस्टर

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 180/26 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021 थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 श्री ललित राजपूत थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
2- उ0नि0 तेजवीर सिंह थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
3- उ0नि0 श्री संदीप कुमार, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
4- उ0नि0 श्री परमजीत सिंह थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
5- का0 2211 योगेश कुमार थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
6- का0 292 बलजीत सिंह थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
7- का0 1224 संजय कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
8- का0 1135 सुशील कुमार, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
9- का0 2481 नितिन कुमार थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
10- का0 1992 विरेश कुमार थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
11- का0 1760 शिवओम सागर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
12- म0का0 1115 मोनिका कुमारी थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
13- म0का0 78 पूजा कुमारी, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
14- म0का0 700 खुशबु जहाँ थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
15- म0का0 618 आकृति थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
16- म0का0 496 आंचल कुमारी थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon