नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

फुगाना की दुखद घटना की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री कपिल देव


फुगाना की दुखद घटना की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सिविल हॉस्पिटल पहुँचे, घायलों का जाना हालचाल

मुजफ्फरनगर। फुगाना क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की दुखद मृत्यु तथा दो मासूम बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल तत्काल सिविल हॉस्पिटल पहुँचे।

राज्यमंत्री श्री अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती घायल बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा डॉक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें हरसंभव चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

इस अवसर पर श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगतों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा घायल दोनों बच्चों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon