विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी से की भेंट
1 min read
*विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी से की भेंट*
मुजफ्फरनगर 20 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार आज विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंट की
जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री जी आपके प्रयास से राणा चौक अब महाराणा प्रताप चौक बनने जा रहा है यह पूरे जनपद के लिए हर्ष का विषय है इसके लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं धन्यवाद करते हैं
तथा हमने भी पूर्व में जनपद मुज़फ़्फ़र नगर में किसी एक चौराहे को वंदे मातरम चौक बनाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय एवं नगर पालिका अध्यक्ष महोदया और आपको भी ज्ञापन दिया था हमारी मांग पुनः आपसे यही है कि जनपद के अंदर किसी एक चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित किया जाए क्योंकि परम पूज्य योगी जी महाराज भी कहते हैं कि वंदे मातरम केवल एक गीत ही नहीं भारत की आत्मा है हमारे क्रांतिकारियों ने भी वंदे मातरम के गान का उद्घोष कर माँ भारती को आजाद कराया था और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था वंदे मातरम हमारे देश के युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देता है आपसे हम यही उम्मीद करते हैं कि आप जनपद के अंदर वंदे मातरम चौक बनवाकर माँ भारती की प्रतिमा स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाऐ और राष्ट्रभक्ति का संदेश दें उसके बाद सभी ने पूज्य गौरक्षपीठाधीश्वर योगी जी महाराज का चित्र और संगठन की पराक्रम पत्रिका भेंट की और कहा कि आज जनपद के अंदर बहुत से लोग आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं विश्व हिंदू महासंघ आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है ऐसे लोगों को समय अपने आप जवाब दे देगा आप राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के कार्य निरंतर करते रहे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा
प्रतिनिधि मंडल में:-राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष,आचार्य पं.धर्मेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ,मनोज कौशिक जिला उपाध्यक्ष,डा.रक्षित पाल जिला महामंत्री,सुनील धनगर जिला उपाध्यक्ष,ब्रिजेश कोरी जिला मंत्री,विकास राज जिला मंत्री, सूरज सैनी आदि उपस्थित रहे


