नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

संवेदनहीन योगी सरकार में न्याय के लिए महिलाओं को भी करनी पड़ रही भूख हड़ताल


*संवेदनहीन योगी सरकार में न्याय के लिए महिलाओं को भी करनी पड़ रही भूख हड़ताल. अनीता कश्यप*

*समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनीता कश्यप ने सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह से मिलकर जाना हाल*
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह द्वारा अत्याचार व उत्पीड़न के विरुद्ध न्याय की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल के पांचवे दिन समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि देवी निषाद के निर्देश पर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह के धरना स्थल पहुंची समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनीता कश्यप ने सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह से समस्त प्रकरण की जानकारी लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के महावीर चौक धरने में पहुंचकर उत्पात मचाने व महिला सपा कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा समर्थक हमलावर पर पुलिस को स्वयं कार्यवाही करनी चाहिए थी। सपा नेत्री अनीता कश्यप ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की झूठी बात करने वाली संवेदनहीन भाजपा सरकार में न्याय पाने के लिए सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह पांचवे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठी है और हमलावर की गिरफ्तारी के बजाए पुलिस उसको संरक्षण दे रही है।
समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनीता कश्यप ने कहा कि निडरता से संघर्ष कर रही सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह साथ है,वह पूरे प्रकरण से समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव व समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि देवी निषाद को अवगत कराएंगी।
भूख हड़ताल के पांचवे दिन वरिष्ठ सपा नेता व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन,अनेश उपाध्याय,रविकांत त्यागी, डॉ इसरार अल्वी, युधिष्ठिर पहलवान,फ़हीम अहमद, धीरज सिंह,ओमवीर सिंह, अश्वनी शर्मा एडवोकेट, अनिल चौधरी,पराग बावरा,रणवीर सिंह महले, सुनील चौधरी,शमीम अहमद सहित अनेक नेताओं,कार्यकर्ताओं व समर्थकों की उपस्थिति रही।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon