नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भा वि प नारायणी द्वारा महापुरुष एव वीरांगना वेशभूषा प्रतियोगिता


*भा वि प नारायणी द्वारा महापुरुष एव वीरांगना वेशभूषा प्रतियोगिता*
मुजफ्फरनगर 28 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘नारायणी’ शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत महापुरुष एव वीरांगना वेशभूषा प्रदर्शन एव वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जनता इंटर कॉलेज, पचैडा कला, मुज़फ्फरनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण खेण्डलवाल (प्रांतीय मार्गदर्शक), पंकज बंसल (प्रांतीय संगठन सचिव), रुचि गुप्ता (कला प्रवक्ता ग्रैन चैम्बर पब्लिक स्कूल) पूर्णिमा काम्बोज(जिला महिला सहभागिता) द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छायादार वृक्षों का रोपण विद्यालय प्रांगण में किया गया। इसके पश्चात छात्र एव छात्राओ द्वारा अहिल्याबाई होलकर, बेगम फातिमा, इन्द्रा गांधी, सरोजनी नायडू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह आदि की वेशभूषा में देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एव छात्र छात्राओ में देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा। वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण एव बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना रहा। मुख्य अतिथि अरुण खंडेलवाल द्वारा नारायणी शाखा की इस कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देवेश कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेंद्र शरण, शिक्षक, एव समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग मिला।
शाखा अध्यक्ष मानसी वर्मा एव सचिव अमीषी अग्रवाल, संस्कृति सप्ताह चेयरमैन रेनू गोयल, कोषाध्यक्ष अंजलि गोयल एवं शाखा महिला सहभागिता गीता गोयल द्वारा सभी अतिथियों का संयुक्त रूप से पटका पहनाकर स्वागत किया गया।शाखा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत मे शाखा अध्यक्ष मानसी वर्मा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon