नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 30, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण

1 min read

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण

 

विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

मुजफ्फरनगर, 30 अगस्त 2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराज का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, जांच सुविधाओं, दवा वितरण तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

डॉ. तेवतिया ने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से आमजन को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon