नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 30, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

AIPNBOA मुजफ्फरनगर सर्किल की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, अधिकारियों की एकता का दिखा जोश

1 min read

AIPNBOA मुजफ्फरनगर सर्किल की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, अधिकारियों की एकता का दिखा जोश

 

मुजफ्फरनगर, 30 अगस्त 2026: ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIPNBOA) मुजफ्फरनगर सर्किल की एक भव्य एवं ऐतिहासिक बैठक / सम्मेलन आज स्थानीय [होटल/Kings willa] में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अधिकारियों की भारी संख्या में उपस्थिति ने अधिकारी एकता का अद्भुत परिचय दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *सर्किल हेड, मुजफ्फरनगर, श्री राजेंद्र पाल जी* रहे। Paul ji ने PNB के विकास और अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला और संगठन के प्रयासों की सराहना की।

 

कार्यक्रम में AIPNBOA के केंद्रीय नेतृत्व ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। *महासचिव श्री दिलीप साहा जी* ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि “AIPNBOA देश में PNB अधिकारियों की सबसे बड़ी और मजबूत आवाज है और हम अधिकारियों के हर हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे।”

 

इसके साथ ही *कार्यकारी अध्यक्ष श्री जी. वेंकन्ना जी, चेयरमैन श्री कौशिक घोष जी, OGS श्री अशोक कुमार जी, AGS मेरठ जोन श्री सचिन जी* ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन और नेतृत्व *सर्किल अध्यक्ष श्री क्रांति कुमार भारती एवं सर्किल सचिव श्री अनुभव जी* ने किया। इस अवसर पर विभिन्न सर्किल/जोन से पधारे नेता, बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारीगण एवं वर्तमान अधिकारी साथी उपस्थित रहे।

 

अंत में सर्किल अध्यक्ष श्री क्रांति कुमार भारती ने सभी अतिथियों, नेताओं एवं अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन *AIPNBOA जिंदाबाद और अधिकारी एकता जिंदाबाद* के नारों के साथ हुआ।

कार्यक्रम की सफलता में Aipnboa मुजफ्फरनगर की एक्जीक्यूटिव टीम के सदस्यों

प्रदीप चौधरी, विपिन मौर्या, अंकुर तोमर,अजय सैनी, रोहित खात्यान, रोहित मालिक,सचिन,बदन सिंह तथा संजय शर्मा ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया साथ ही सुनील पासवान जी, आशीष शर्मा,हिटलर,अमित चौधरी,विनायक राज भटनागर,जयंत अनंत,गौरव पंवार,हिमांशु सैनी, मुकेश छाबड़ा,राकेश मिश्रा, शाहिल बरवाल,मयंक त्यागी,प्रवीण सालार,अभिषेक जग्गा,राहुल मालिक, शिवांश वर्मा,मनोज राठी,अश्वनी पंवार,अमित चौधरी,हेमंत टिहरी हरिओम राठी,रॉबिन गुप्ता, सुशील कुमार इत्यादि का विशेष सहयोग रहा तथा कार्यक्रम का सफल संचालन अनुपम,अमन, श्रेया तथा शिखा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सेवानिवृति साथियो की उपस्थति तथा उनका सम्मान रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon