जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में देसी और विदेशी मदिरा की दुकानों का चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
1 min read
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में देसी और विदेशी मदिरा की दुकानों का चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर 29 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
अपर मुख्य सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में विगत दिवस को जिला आबकारी अधिकारी श्री रवि शंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों द्वारा मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
अपर मुख्य सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में विगत दिवस जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों द्वारा मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया ; POS मशीन से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के साथ ही दुकानों पर रखे स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया , मदिरा अपने निर्धारित मूल्य पर ही बिक रही है की नहीं, इसको सुनिश्चित करने के लिए गोपनीय टेस्ट परचेस कराये गए ; दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही संचित स्टॉक में से रैंडमनली बोतलों को निकालकर उनपर लगे QR कोड को विभागीय ऐप के माध्यम चेक किया गया । साथ ही समस्त देशी मदिरा की दुकानों पर 42.8% की 100 ML की मदिरा को डिस्प्ले में प्रदर्शित करने के साथ साथ ग्राहकों को उसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जानसठ क्षेत्र के गांव रेहकड़ा में दबिश दी गई।दबिश के दौरान किसी भी मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई।