थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त घायल सहित 04 गौकश अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण तथा 01 रास जिन्दा गौवंश बरामद।
1 min readथाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त घायल सहित 04 गौकश अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण तथा 01 रास जिन्दा गौवंश बरामद।
मुजफ्फरनगर 31 अगस्त प्रति समाचार के अनुसार श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 30/31.08.2026 की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि न्याजूपुरा से काली नदी मार्ग पर जंगल में कुछ गौकशों द्वारा गौकशी करने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोगों द्वारा एक गोवंशीय पशु को बांध रखा था तथा गौकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस जब गौकशों के पास पहुंची तो गौकशों के द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 03 गौकशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा 03 फरार हो गये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण व एक रास जिन्दा गौवंश बरामद किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. शोएब उर्फ भूरा पुत्र सलीम निवासी मिमलाना रोड, न्याजूपुरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *(घायल)*
2. जावेद पुत्र शमशाद निवासी गीलर वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
3. अफसर अली पुत्र फजर अली निवासी ग्राम मिमलाना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
4. उम्मेद पुत्र तौफिक निवासी चीडा चाट वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
नोट- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शोएब उर्फ भूरा शातिर गौकश तथा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त (137ए) है तथा पूर्व में भी गौकशी की घटनाओं में संलिप्त रहा है।


