नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 31, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित।

1 min read

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित।

मुजफ्फरनगर 31 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित।

उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा।

बैठक में जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानसठ रोड स्थित नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मीटर लिंक रोड के निर्माण एवं विद्युत पोल शिफ्टिंग के प्रकरण पर चर्चा की गई। एनएचएआई के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य का एस्टीमेट मुख्यालय से अनुमोदित हो चुका है तथा बारिश का मौसम समाप्त होने के पश्चात कार्य प्रारम्भ कराकर शीघ्र पूर्ण करा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों के साथ प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित कर विभाग से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि औद्योगिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में धंधेड़ा रोड से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क के संबंध में नोडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा। वहीं, मैसर्स राधा गोविन्द ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि., मुजफ्फरनगर की एनओसी/मानचित्र से संबंधित प्रकरण में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, मुजफ्फरनगर को संबंधित विभागों से आवश्यक आख्या प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए एनओसी जारी करने के निर्देश दिए गए।

मैसर्स बी.के. टाइल्स, मेरठ रोड के समीप स्थित लिंक रोड के क्षतिग्रस्त होने के प्रकरण पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा।

ग्राम लच्छेड़ा में मिल्टेक इंडस्ट्रीज के सामने विद्युत पोल स्थापित कर विद्युत तारों को ऊंचा कराने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिससे औद्योगिक इकाई के संचालन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक के दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में हुए प्लेसमेंट की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों में एमडीए तथा नगर पालिका के साथ सक्रिय सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों का बेहतर बुनियादी ढांचा एवं स्वच्छ-सुंदर वातावरण जनपद में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग जैस्मीन द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक में प्रस्तुत विभिन्न प्रकरणों एवं विभागीय कार्यवाही की जानकारी भी साझा की। अंत में सभी अधिकारियों एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त सहित जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon