राज्य पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन के आवास पर भव्य ईद मिलन संपन्न
राज्य पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन के आवास पर भव्य ईद मिलन संपन्न: मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजू अग्रवाल फिल्म अभिनेता विकास बालियान सहित कई दिग्गज पहुंचे, पत्रकार बंधु भी बड़ी संख्या में पहुंचे। मुजफ्फरनगर 31 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक पवित्र पर्व ईद उल फितर के अवसर पर मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार उत्तर प्रदेश दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र लखनऊ एवं मुजफ्फरनगर सैयद मुजम्मिल हुसैन के दक्षिणी खालापार स्थित आवास पर भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर के सर्वशक्तिमान लोकप्रिय जन नेता नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल पधारे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के प्रख्यात फिल्म अभिनेता वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख समाजसेवी श्री विकास बालियान द्वारा की गई मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल के साथ उनके कई कर्मठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की पूर्व लोकप्रिय चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल और प्रमुख समाजसेवी प्रमुख व्यापारी नेता श्री अशोक अग्रवाल एवं कई नेता और जनपद के प्रमुख समाजसेवी युवा अधिवक्ता लोकप्रिय युवा नेता श्री राहुल गोयल एडवोकेट और भारत संचार निगम लिमिटेड मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिकारी श्री हेमेंद्र पाल भी पधारे इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका परिषद की पूर्व लोकप्रिय चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार उत्तर प्रदेश सैयद मुजम्मिल हुसैन एवं उनके पूरे परिवार को ईद उल फितर की हार्दिक बधाइयां दी इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं वरिष्ठ टीवी एवं वीडियो जर्नलिस्ट भाई सचिन जौहरी, श्री संजय धीमान,अरविंद गुप्ता, श्यामा चरण पवार एडवोकेट, एसके बिट्टू ,सत्यपाल सिंह, अंकित जैन, सुहैल, सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में पहुंचे और मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन और उनके परिवार को ईद उल फितर की हार्दिक बधाइयां दी इस मौके पर सहारनपुर मंडल से भी कई अधिकारी पधारे इनके अलावा कई जनप्रतिनिधि और कई प्रमुख समाजसेवी भी उनके आवास पर पधारे और ईद उल फितर की हार्दिक बधाइयां दी ईद मिलन समारोह में पधारने के लिए पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन ने मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल और समस्त प्रमुख समाजसेवी और फिल्म अभिनेता और प्रमुख समाज सेवी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास बालियान और सभी पत्रकार बंधुओ को बधाइयां देते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन के आवास पर आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर शहर के सभी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क किया और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय से ईद मिलने के लिए पहुंचे और सभी को ईद की हार्दिक बधाइयां दी सभी स्थानों पर आज लोकप्रिय मंत्री कपिल देव अग्रवाल का ऐतिहासिक स्वागत किया गया




