नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस मंडलायुक्त डॉ.कौशल राज शर्मा ने

1 min read

*लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस मंडलायुक्त डॉ.कौशल राज शर्मा ने कमिश्नरी न्यायालय का निरीक्षण किया*

 

*पटल सहायकों को लंबित प्रकरण 29 मार्च तक निस्तारित करने के निर्देश दिये*

 

*न्यायालयों का सघन निरीक्षण करते हुए केसों के उचित निस्तारण हेतु विभिन्न सुझाव भी दिये*

 

वाराणसी। लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कमिश्नरी न्यायालय का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने पेंडिंग केसों के उचित निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।

 

मंडलायुक्त द्वारा तीनों न्यायालयों का बारीकी से बृहद निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी पटलों का निरीक्षण करते हुए सभी पटल सहायकों को लंबित प्रकरण 29 मार्च तक निस्तारित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण में पाया गया कि आयोग तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर कोई प्रकरण लंबित नहीं है।

 

मंडलायुक्त ने अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि वीडिंग करने वाली पत्रावलियों को इसी माह में विनष्ट करके निस्तारित किया जाए ताकि अभिलेखागार में स्थान खाली हो सके।

 

मंडल विभाजन के पूर्व की मिर्जापुर तथा आज़मगढ़ मंडल की कुछ फाइलों को अभी तक संबंधित मंडल को नहीं भेजा गया है उन्हें अगले सप्ताह तक उन मंडलों के अभिलेखागारों में मजिस्ट्रेट नामित करते हुए भेज दिया जाए। इस संबंध में उन्होंने संबंधित मंडलायुक्त से वार्ता भी की।

 

मंडल के विभिन्न न्यायालयों के निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों को चेक किया तथा सभी अभिलेखों को व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया। डार्क डिस्पैच आदिजिन कार्यों हेतु अभी मैन्युअल रजिस्टर प्रयोग हो रहे हैं उन सबको भविष्य में कंप्यूटरीकृत करने के भी निर्देश दिये।

 

उन्होंने तीनों जनपदों जौनपुर, गाजीपुर तथा चंदौली जिले के न्यायालयों का निरीक्षण करते हुए लंबित पड़े वादों को पुराने से लेकर नए की वरीयता देते हुए निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिन वादों की सुनवाई हो चुकी है उन के आदेश आगामी दो दिन में ही अपलोड करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पेशकारो की भी उचित जिम्मेदारी तय करने हेतु निर्देशित किया ताकि सभी के सामुहिक प्रयास से न्यायालयों के भार को कम किया जा सके।

 

मंडलायुक्त ने न्यायालयों व कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों की मार्च माह में ही समय रहते लगभग सभी कार्य पूर्ण करने हेतु प्रशंसा की तथा इसी गति को भविष्य में भी बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

 

उन्होंने पूरे परिसर व पटलों पर साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था हेतु दोनों अपर आयुक्त गण व सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की।

 

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन तथा अपर आयुक्त न्यायिक समेत न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारीगण के साथ की गई समीक्षा गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

▶️ आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड में शामिल विषयों की समीक्षा कर राजपत्रित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

▶️ गैंगेस्टर, जघन्य अपराध, महिला अपराध सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनके निस्तारण एवं तीन माह से अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश ।

▶️ एक विशेष अभियान के तहत गो-तस्करी के विरूद्ध की जाये कड़ी कार्यवाही, स्थान विशेष को चिन्हित करते हुए की जाये सघन चेकिंग ।

▶️ अभ्यस्त अपराधियों को टॉप-10 सूची में किया जाये शामिल, निगरानी हेतु खोली जाये हिस्ट्रीशीट ।

▶️ 01 अप्रैल से बिना सत्यापन के ई-रिक्शा एवं ऑटो चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चलेगा अभियान, होगी विधिक कार्यवाही, ई-रिक्शा एवं ऑटो किये जायेंगें जब्त।

▶️ तीन स्तरीय (थाना, जोन एवं कन्ट्रोल रूम) फीडबैक के आधार पर यातायात दबाव के समय चिन्हित स्थानों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय चौकी व थाना प्रभारी की हो मौजूदगी ।

▶️ सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत ई-रिक्शा संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर बनाये गये क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था का पालन न करके ई-रिक्शा संचालन करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही ।

▶️ आगामी त्यौहारों चैत्र नवरात्रि, ईद-उल-फितर व रामनवमी के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा कर त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पीस कमेटी मीटिंग आयोजित किये जाने के दिये गये निर्देश ।

▶️ त्यौहारों के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले स्थानों/बाजारों में नियमित रूप से की जाये पैदल गश्त, गश्त के दौरान व्यापारियों एवं आमजन से करें संवाद ।

▶️ ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत आमजन को सीसीटीवी कैमरों के लाभों से अवगत कराते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु करें प्रेरित ।

 

आज दिनांक 28-03-2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में राजपत्रित अधिकारीगण के साथ अपराध, कानून व्यवस्था की स्थिति, लम्बित प्रकरणों की समीक्षा, ऑपरेशन चक्रव्यूह, ऑपरेशन सत्यापन, टॉप-10 अपराधियों, निरोधात्मक कार्यवाही, IGRS, लम्बित विवेचनायें, वांछित अभियुक्तों आदि के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री एस. चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री राजेश कुमार सिंह सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon