श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल मैं भव्य कार्यक्रम संपन्न
1 min read
श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल मैं भव्य कार्यक्रम संपन्न
“मिनी साइंस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार की झलक”
मुजफ्फरनगर 14 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार
श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा जैन औषधालय, प्रेमपुरी में आयोजित पैरेंट्स–टीचर्स मीटिंग सह मिनी साइंस एग्जीबिशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक से बढ़कर एक शानदार विज्ञान आधारित मॉडल, प्रयोग एवं प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बच्चों की शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रगति पर सार्थक संवाद हुआ। विद्यार्थियों की प्रस्तुति और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।


