डीएम उमेश मिश्रा ने मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हाल सहित अन्य खेलों के कोर्ट निर्माण जीर्णोद्धार का
डीएम उमेश मिश्रा ने मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हाल सहित अन्य खेलों के कोर्ट निर्माण जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन। मुजफ्फरनगर 14 फ़रवरी प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी ने चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में भारोत्तोलन हाल, वालीवाल कोर्ट निर्माण एवं बहुउददेशीय के र्जीणोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण।
_____________________________________जिलाधिकारीने कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने हेतु निर्देशित किया।
________जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने आज चौधारी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में निर्माण कार्यदायी संस्था, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि० निर्माण प्रखण्ड सहारनपुर द्वारा निर्माण करवायें जा रहें भारोत्तोलन हाल, वालीवाल कोर्ट निर्माण एवं बहुउददेशीय के र्जीणोद्धार कार्य का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिनाई कार्य में प्रयुक्त हो रही ब्रिक एवं मेटीरियल की गुणवत्ता सहीं नहीं पायी गयी तथा नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल में चिनाई कार्य में प्रयुक्त हो रही ब्रिक पर आये सफेद कलर के शौरा को दूर करने के सख्त निर्देश दिये गये। बहुउदेशीय कीड़ाहाल र्जीर्णोद्धारा निरीक्षण के समय बैडमिन्टन हाल की छत में लगी प्रोफाईल शीट में प्रकाश के जो छिद्र दिखायी दे रहें है उनको तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिये गये। बहुउदेशीय कीडाहाल चैन्जरूम के कमरे एवं खिडकियों को कोर्नर की धार को सही करने से उनके प्लास्टर में मिश्रण को सही अनुपात में की जाने हेतु निर्देश दिए । क्रिकेट पवेलियन में रंगाई पुताई का कार्य तथा टॉयलेट में फिनिशिंग का कार्य मानक के अनुरूप किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराये जा रहे उक्त कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने एवं उसे किये जाने वाले भुगतान में कटौती किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला कीडा स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान अन्य कार्यक्रम का आयोजन होना पाया गया है, जोकि शासनादेशो के नियमों का उल्लंघन है जिसके लिये जिला किड़ाधिकारी को चेतावनी निर्गत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री सन्दीप इन्दौरिया, अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लि० सहारनपुर, जिला क्रीड़ाधिकारी, उप जिला क्रीड़ाधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अन्य अभियन्ता उपस्थित रहें।


