नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पूर्व विधायक स्व.मियां मटरू के पौत्र और शहजाद काजमी के पुत्र अब्बास काजमी ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक: जश्न बधाइयां

1 min read

मुजफ्फरनगर 17 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्व विधायक मोरना मुजफ्फरनगर स्व.मटरू मिया के पोते और उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी शहजाद काजमी के होनहार प्रतिभाशाली पुत्र अब्बास काजमी ने रांची में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया अंडर-19 में अब्बास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर जीत हासिल की

झारखंड राज्य के रांची में स्थित खेल गांव स्टेडियम पर 13 सितंबर 2024 से 16 सितंबर 2024 तक चौथी सीआईएस सीई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ अब्बास काजमी इस समय लखनऊ के बहुत प्रतिष्ठत स्कूल ला मार्टिनियर में 12 क्लास के छात्र हैं बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले युवा एवं होनहार खिलाड़ी अब्बास काजमी का लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है क्योंकि अब्बास काजमी लखनऊ में ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और मुजफ्फरनगर आगमन पर भी खिलाड़ियों द्वारा एवं नागरिकों द्वारा स्वर्ण पदक विजेता अब्बास काजमी का भव्य स्वागत किया जाएगा


अब्बास काजमी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जहां एक और मुजफ्फरनगर जनपद का नाम रोशन किया है वहीं दूसरी ओर पूरे देश में उत्तर प्रदेश का परचम लहरा दिया है दैनिक सूरज केसरी परिवार बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता अब्बास काजमी को अपनी हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी शहजाद काजमी के परिवार में जश्न का माहौल है और चारों ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon