नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

समाजवादी पार्टी ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती


मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

समाजवादी पार्टी पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि हिन्दू धर्म मे भगवान विश्वकर्मा को विश्व निर्माता व सभी मशीनों उपकरणों के आविष्कारक के रूप में माना जाता है तथा उनको भगवान ब्रह्मा के पुत्र के रूप में माना जाता है। उनके द्वारा ही स्वर्ग,पाताल, और मृत्युलोक का निर्माता भी माना जाता है।समाजवादी पार्टी उनकी जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनको नमन करती है।

जयंती कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी,समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव शिवम त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी डॉ अलीशेर अंसारी, समाजवादी मजदूर सभा जिला महासचिव रामपाल सिंह पाल,सपा नेता मौलाना मौ० साजिद,सर्वेन्द्र राठी प्रधान,मौ० मेहंदी, फरमान चौधरी,सागर कश्यप, मुनीर प्रधान, अक्षय बालियान,जुनैद आलम,अनुराग पाल,रवि पाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मोजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon