जनगणना के बारे में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने सभी से की महत्वपूर्ण अपील
जनगणना के बारे में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने सभी से की महत्वपूर्ण अपील। *मुजफ्फरनगर 5 मई प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त नागरिको, मीडिया बंधु, व्यापार एवं उद्योग बंधुओं, अधिकारियों एवं कार्मिकों से अनुरोध है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण दिनांक 07 मई, 2026 से 21 मई, 2026 में “स्व: जनगणना” को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु सहयोग प्रदान करें।*
*इस संबंध में प्रेषित जनगणना जागरूकता से संबंधित प्रोफाइल पिक्चर/पोस्टर का उपयोग आप सभी अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पिक्चर एवं स्टेटस पर अवश्य करें। साथ ही इसे अधिक से अधिक लोगों तक शेयर कर जनजागरूकता बढ़ाने का कष्ट करें, ताकि प्रत्येक नागरिक इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सके।*
*आपका सहयोग जनगणना अभियान को सफल बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।*
*अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/*
*जिला जनगणना अधिकारी, मुजफ्फरनगर*श्री गजेंद्र कुमार ने आज उपरोक्त अपील जारी की


