सुदृढ़ कानून व्यवस्था हेतु एडीजीपी ध्रुवकांत ठाकुर ने मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों की बैठक कर दिए कड़े निर्देश
1 min read
- सुदृढ़ कानून व्यवस्था हेतु एडीजीपी ध्रुवकांत ठाकुर ने मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों की बैठक कर दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर 18 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार*जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियन्त्रण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन मेरठ द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये-*
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ, श्री ध्रुवकांत ठाकुर द्वारा आज दिनांक 17.02.2025 को पुलिस लाईन सभागार मुजफ्फरनगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक देहात श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शराब, खनन, गौकश/गौतस्कर, भूमाफिया तथा मादक पदार्थ तस्करों आदि के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने तथा जनपद मे खनन, शराब, गौकश/गौतस्करों,भूमाफियाओं तथा मादक पदार्थ तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा एन्टी रोमियो स्कॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से, स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी कर सुरक्षा संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों, नई उम्र के संदिग्ध लड़कों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार मोटरसाईकिल, बिना हेलमेट, पटाखे वाली बुलेट आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। अन्त में महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थानाक्षेत्र में निरंतर पैदल गश्त व सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ श्री डीके ठाकुर लगातार मेरठ क्षेत्र के तमाम जनपदों में नियमित रूप से भ्रमण पर रहते हैं एवं अपराध को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ श्री डीके ठाकुर लगातार अपराध नियंत्रण गोष्ठियों को विभिन्न जनपदों में नियमित रूप से आयोजित करके दिशा निर्देश देते रहते हैं और लगातार भय मुक्त वातावरण स्थापित करने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं अपर पुलिस महानिदेशक श्री डीके ठाकुर ने मुजफ्फरनगर जनपद में भी अपराध नियंत्रण बैठक आयोजित की और बैठक में मौजूद तमाम पुलिस अधिकारियों को बड़े निर्देश दिए की हर हालत में अपराध पर नियंत्रण पाना है एवं अपराधियों की जगह समाज में नहीं बल्कि जेल में है श्री डीके ठाकुर लगातार अपराध मुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटे हैं
