पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत 02 किलोवाट की संयंत्र की स्थापना पर 90 हजार रूपये का अनुदान
1 min read
*पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत 02 किलोवाट की संयंत्र की स्थापना पर 90 हजार रूपये का अनुदान ।*
———————————————
मुजफ्फरनगर 19 फरवरी 2025 परियोजना प्रभारी यूपीनेडा ने बताया है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 13-02-2024 को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सुभारम्भ किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देश में 01 करोड घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार को 25 लाख घरों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराये जाने का लक्ष्य है। जनपद मुजफ्फरनगर में 50 हजार घरों पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष 1235 अदद घरों पर सोलर पावर प्लांट की स्थापना कराई गयी है। जिसमें से 1104 का सत्यापन हो गया है तथा जनपद के 887 लाभार्थियों के खाते में अनुदान की धनराशि रू0 6,32,34,960/- हस्तांतरण हुई है। पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत 02 किलोवाट की संयंत्र की स्थापना पर 90 हजार रूपये का अनुदान मिलता है। 03 किलोवाट के संयंत्र पर रू0 1,08,000.00 राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। इस योजना में अधिकतम रू0 1,08,000.00 रूपये का अनुदान देय है। राज्य सरकार द्वारा रू0 30,000.00 तथा केन्द्र सरकार द्वारा रू0 78,000.00 अधिकतम अनुदान दिया जाता है। बैंक द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज दर पर लाभार्थियों को लोन दिये जाने की सुविधा उपलब्ध है। 01 कि० वाट से 10 कि०वाट तक के घरेलु विद्युत कनेक्शन वाले लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते है। 01 कि० वाट संयंत्र में प्रतिदिन औसतन 05 यूनिट विद्युत का उत्पादन होता है। आमतौर पर घरों में 02 कि० वाट के विद्युत कनेक्शन होते है। जिसमें औसतन 10 यूनिट प्रतिदिन प्राप्त होती है। इस तरह माह में लगभग 300 यूनिट विद्युत उत्पादन होती है जिसमें नेट मीटर की भी सुविधा है। अगर उपभोक्ता उत्पादित विद्युत का पूर्ण उपयोग नहीं करता है तो अवशेष यूनिट विद्युत विभाग को चली जाती है। जनपद में वर्तमान में 30 वेण्डर्स पंजीकृत है। संयंत्र स्थापना हेतु लाभार्थी को नेशनल पोर्टल पर आवेदन करना होता है। वेण्डर्स द्वारा लाभार्थियों का पंजीकरण निःशुल्क किया जाता है। लाभार्थी अपना आवेदन नेशनल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर स्वयं भी कर सकता है। जिसके लिए लाभार्थी को 1. विद्युत बिल 2. बैंक पास बुक 3. आधार कार्ड 4. लाभार्थी का पासपोर्ट साईज फोटो पोर्टल पर अपलोड करना होता है।
*कृषक अपना जन सेवा केन्द्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा लें।*
———————————————
मुजफ्फरनगर 19 फरवरी 2025 उप कृषि निदेशक श्री संतोष कुमार ने जनपद के समस्त किसानों को अवगत कराया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैंक परियोजना के तहत सभी गांवों की जियो रिफरेंस मैप तैयार करने तथा डिजिटल क्राप सर्वे के माध्यम से बोई गई फसलों के आनलाइन रिकार्ड व्यवस्थित करने के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की सभी भूमियों के रिकार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा। इसके बाद किसानों का एक फार्मर आइडी युक्त गोल्डन कार्ड बनेगा। इस गोल्डन कार्ड/फार्मर आइडी के आधार पर किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित करना आसान होगा। किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, क्षतिपूर्ति का आंकलन व भुगतान की व्यवस्था सरल हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि चकबन्दी के ग्रामों एंव जिन कृषकों का डाटा मिसमैच है, को छोडकर जनपद के कृषकों से अनुरोध है कि वह अपनी नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। इस हेतु कृषक को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। जिन कृषकों द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई जायेगी उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी 19वी किश्त का लाभ नहीं प्राप्त होगा, इसलिए सभी कृषकों से अनुरोध है कि वह शीघ्र ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने का कष्ट करें।


