भाजपा सहारनपुर जनपद के अध्यक्ष बनने पर अजीत राणा का ग्राम खुडाना में हुआ भव्य स्वागत।
भाजपा सहारनपुर जनपद के अध्यक्ष बनने पर अजीत राणा का ग्राम खुडाना में हुआ भव्य स्वागत। सहारनपुर 28 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद सहारनपुर के ग्राम खुडाना निवासी श्री अजीत राणा को अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी जनपद सहारनपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है जिला अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार अपने गांव पहुंचने पर श्री अजीत राणा का भव्य स्वागत यहां के प्रमुख समाजसेवी ठाकुर कुलदीप सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुष्पमाला पहनाकर किया गया इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं रेलवे अधिकारी श्री संदीप पुंडीर ने भी भारतीय जनता पार्टी जिला सहारनपुर के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह राणा को बधाइयां दी श्री कुलदीप सिंह पुंडीर के छोटे भाई हैं श्री संदीप पुंडीर इस अवसर पर कुशल पाल पुंडीर और गौतम राणा और राजू राणा पूरा और समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे श्री कुलदीप पुंडीर के नेतृत्व में सभी ग्राम वासियों ने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष श्री अजीत राणा का भव्य स्वागत किया अंत में श्री अजीत राणा ने सभी का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया


