थर्ड ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर आलिया खान ने जलालाबाद एवम जनपद शामली का नाम रौशन किया
1 min read
ज़ीशान काजमी।
जलालाबाद शामली।।
कस्बा जलालाबाद निवासी जाकिर खान की होनहार पुत्री आलिया खान ने किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर कस्बा एवम जनपद शामली तथा राज्य उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया। आलिया खान को गोल्ड मैडल से सम्मानित किए जाने पर कस्बे में चारो तरफ खुशी का माहौल है ज़ाकिर खान के निवास पर आलिया खान को मुबारकबाद दिए जाने के लिए तांता लगा रहा। 
उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अरविंद वालिया, कोच रामनिवास ठाकुर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वाको इंडिया द्वारा न्यू दिल्ली इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में थर्ड ओपन इंटरनेशनल की किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया जो की 7 फरवरी से 11 फरवरी तक चला जिसमें 20 देशों ने हिस्सा लिया । भारत देश के राज्य उत्तर प्रदेश के जनपद शामली,कस्बा थानाभवन स्तिथ पावर हाउस फाईट कल्ब के 6 किकबॉक्सर ने अपने अपने भाग वर्ग में हिस्सा लिया आलिया खान ने 48 किलोग्राम में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
शिवम् सैनी ने किक लाइट -57 किलोग्राम में सिल्वर मेडल
हर्षित बंसल प्वाइंट फाइट- 57 किलोग्राम मे सिल्वर मेडल
मरयम खान किक लाइट 60 किलोग्राम ब्रांज मैडलशुभम् निर्वाल फुल कॉन्टेक्ट 91 किलोग्राम ब्रांज मैडलआदित्य भाल -69 किलोग्राम ब्रांज मैडल जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश , राज्य कस्बे तथा जिले का नाम रोशन किया ।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ उत्तर प्रदेश टीम कोच रामनिवास ठाकुर उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अरविंद शेर वालिया, कोषाध्यक्ष
सुशील कौशिक एवमइंटरनेशनल रेफरी सोनू सैनी स्वयं मौजूद रहे।
पदक जीतने पर सभीखिलाड़ियों को थानाभवन विधायक अशरफ अली खान,जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक पूर्व चेयरमैन अब्दुलगफ्फार,कारी वली उल्लाह खान शेरवानी, फैज़ शेरवानी, सैयद वजाहत मियां, नवाब शहज़ाद मियां,डा सऊद हसन शोएब खान खुर्रम खान नसीम राही चौधरी इस्तखार अहमद दीपक पाल डा संजीव कुमार इजहार सैफी महताब सैफी जिशानकाजमी,सोनू खान अज़ीम खान कृष्ण कुमार ज्योतिषाचार्य मुकेश शास्त्री सुशील कुमार जैन राजेश सैनी, समी खान शोबि खान, फैसल मलिक, माज़ सिद्दिकी अख्लाक मलिक काजी तारिक नईमुल्ला खान मो रागिब थानवी शहज़ाद साहिल तोसिफ अली खान,बरकतउल्लाह,एडवोकेट रफीउल्लाह खान एड जीवीवोकेट अमीर आलम फिरासत अली खान मास्टर आदिल खान मास्टर आरिफ़ त्यागी आदि ने खुशी का इजहार करते हुए मुबारकबाद दी।

