नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

श्री राम कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के बीएससी होम साइंस के विद्यार्थियों ने लहराया परचम


मुजफ्फरनगर 29 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार श्री राम कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के बी0एससी0 (होम साइंस) के  तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने श्री राम कॉलेज के परीक्षाफल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
बी0एससी0 (होम साइंस) के तृतीय सेमेस्टर में जैनब रियाज ने 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। रिचा आर्या ने 73.8 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान और जैश्मिन खान ने 72.6 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों और अपने परिजनों को दिया। बी0एससी गृह विज्ञान की तृतीय  सेमेस्टर छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की थी, महाविद्यालय में तमाम शैक्षिक सुविधाओं द्वारा एवं शिक्षको के मार्गदर्शन से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप  ऑफ कॉलेजेज् के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि आपकी लगन और समर्पण से ही सफलता सम्भव हो पाई है। आपकी कडी मेहनत, दृढता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्वता ने वास्तव में फल दिया है। आपके अंक आपकी बुद्विमत्ता,फोकस और लगन का प्रमाण है।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के निदेशक डॉ0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल, विभाग की डीन डॉ0 श्वेता राठी ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा छात्राओं की सफलता की सरहाना की गई।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्रवक्ताओ,रूबी पोसवाल, ईषा अरोरा, अलीना सिद्दीकी, और सोफिया अंसारी, काजल मावी, आयशा गौर,ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon