वैश्य सभा के चिकित्सा कावड़ शिविर का भव्य शुभारंभ
आज दोपहर वैश्य सभा जनपद मुजफ्फर नगर द्वारा आयोजित कावड़ चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ मुजफ्फर नगर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर गौरव स्वरूप, चेयर पर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अशोक कंसल पूर्व विधायक द्वारा नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में सुबह से सायं काल तक बड़ी संख्या में गंगा जल लेकर पद यात्रा करते हुए अपने अपने शिवालय की ओर जानें वाले श्रद्धालु भोले कावड़ियों चिकित्सा सेवा में सीनियर डॉक्टर्स, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम लगी हुई है।
इस आयोजन को सफल बनाने में वैश्य सभा जनपद मुजफ्फर नगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,महामंत्री अजय कुमार सिंघल, जनार्दन स्वरूप, रजत गोयल, शोभित गुप्ता, संजय गुप्ता, शिव कुमार सिंघल, अशोक सिंघल, पुरषोत्तम सिंघल, संजीव गोयल, अचिन कंसल, वैभव मित्तल, मित्रसैन, योगेश भगत जी, राकेश कंसल, दिनेश बसंल आदि जी जान से लगे हुए हैं। शुभारंभ के अवसार पर पंकज माहेश्वरी, श्रीमोहन तायल, दीपक मित्तल, शोभीत सिंघल, मनोज वर्मा, विकल्प जैन, शिवचरण गर्ग, ममता अग्रवाल, सुभाष मित्तल कमल कांत शर्मा, राकेश गर्ग आदि सैकड़ों गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

