नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 16, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की गौरवमयी संध्या

1 min read

*रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की गौरवमयी संध्या*

मुजफ्फरनगर 15 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस की संध्या को भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डा0 नीलम राय वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारगीण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार एवं बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तिरंगा ध्वज लहराया गया, जिसके साथ पूरा पुलिस परिवार देशभक्ति की भावना से अभिभूत हो उठा। वातावरण राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा द्वारा वामा सारथी, उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस परिवार केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाला परिवार नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने वाला परिवार है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और सेवा की भावना का संस्कार विकसित करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस परिवार के बीच राष्ट्रप्रेम, उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon