नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

10 हज़ार के इनामी कुख्यात गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गया लंगड़ा

1 min read

10 हज़ार के इनामी कुख्यात गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गया लंगड़ा। *थाना तितावी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर/10 हजार रुपये के ईनामी गौतस्कर अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।*
*कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद ।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री विश्वजीत सिंह तथा थानाध्यक्ष तितावी श्री प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी द्वारा की गयी कार्यवाही ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 06.07.2026 की प्रातः काल थाना तितावी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम जसौई बाइपास से जसौई की तरफ गश्त करते हुए गौशाला के पास पहुंची तो जसौई की तरफ से एक संदिग्ध मोटरसिकिल आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का ईशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को न रोककर तेजी से पीछे मोडते हुए भागने लगा इसी दौरान मोटरसाइकिल असन्तुलित होकर गिर गयी। खुद को पुलिस टीम से घिरता देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया तथा भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद उर्फ डीलर जनपद हरदोई के थाना मंझिला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 233/21 धारा 3/5ए/8 सीएस एक्ट व 11 पुश क्रुरता अधि0 में वांछित व 10 हजार रुपये का इनामी था।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*
*1.* दिलशाद उर्फ डीलर पुत्र खलील निवासी ग्राम बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (घायल अभियुक्त)

*बरामदगी-*
• एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
• एक अदद स्पलेंडर मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नं0 HR06R4721

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 168/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद उर्फ डीलर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 168/26 धारा 109(1) BNS व 3/25/28 आर्म्स एक्ट चलानी थाना तितावी मु०नगर
2. मु0अ0सं0 286/18 धारा 323, 324, 452, 504, 506 भादवि चलानी थाना तितावी मु०नगर
3. .मु0अ0सं0 233/21 धारा 3/5ए/8 सीएस एक्ट व 11 पुश क्रुरता अधि0 थाना मंझिला जनपद हरदोई (वांछित व ईनामी)
4. .मु0अ0सं0 102/22 धारा 174 ए भादवि थाना मंझिला जनपद हरदोई
5. .मु0अ0सं0 219/19 धारा 3/5/8 सीएसएक्ट व 9/11 पशु क्रुरता अधि0 थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव
6. .मु0अ0सं0 230/23 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11(1)(डी) पशु क्रुरता अधि0 थाना ऐरवाकटरा जनपद औरेया

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
2. उ०नि श्री शुभम त्यागी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
3. उ0नि0 श्री अमित चौधरी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
4. का० 864 अरुण कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
5. है0का0 543 आबिद अली थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
6. का0 2224 अर्जुन थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
7. का0 1815 राजेश कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon