नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सिविल डिफेंस ने गोमतीनगर में स्थापना दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

1 min read

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्कूल विशाल खंड 4 में सिविल डिफेंस लखनऊ के प्रखंड गोमतीनगर द्वारा शासन के आदेशानुसार और चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र व उपनियंत्रक अनिता प्रताप के निर्देशन में व सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा की उपस्थिति में नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक वृहद *नागरिक सुरक्षा से जुड़ने हेतु जागरूकता रेली* निकाली गई। रैली को सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली स्कूल प्रांगण विशाल खंड-4, से होते हुए कैप्टन मनोज पांडे चौराहा से वापसी लिंक रोड विशाल खंड 5 से होते हुए स्कूल प्रांगण पर समाप्त हुई। इस बीच रैली में शामिल 250 से ज्यादा छात्र छात्राओं ईस्ट एंड वेस्ट सिविल डिफेंस इस द बेस्ट, जीवन सुरक्षा नागरिक सुरक्षा सहित कई नारो के द्वारा जनता से अधिक से अधिक संख्या में सिविल डिफेंस से जुड़ने की अपील की। रैली के दौरान विद्यालय के बच्चो ने कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगो का ध्यान आकृष्ट किया। रैली समापन पर स्कूल प्रांगण में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित लखनऊ के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर *मनोज वर्मा* ने उपस्थित छात्र छात्राओं को *सिविल डिफेंस की शपथ* दिलाई। शपथ के बाद उन्होंने सिविल डिफेंस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में सिविल डिफेंस की महत्ता बहुत बढ़ गई है। देश को बाह्य शत्रु के साथ साथ आंतरिक शत्रुओं से भी सजग रहने की आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सिविल डिफेंस से राष्ट्र हित में जुड़ना चाहिए।
सिविल डिफेंस से जुड़ने हेतु जागरूकता रैली
आयोजन–नफीस अहमद एवम विद्यालय के प्रबंधक सुरेश पाल, रैली मे वारिस अली खान, आशीष कुमार, सज्जन अली, अशोक कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, गंगा प्रसाद शर्मा, सद्दाम, मोहम्मद अलीम, जय सिंह, हितेश गुप्ता, संदीप कुमार, सानी साहनी,के के पांडे, निसार अली कादरी, राकेश मास्टर, राम खेलावन वर्मा, शाजिया,मोहम्मद आकिब, शाहिद अली, मोहम्मद कादिर, राम मनोहर यादव पिंटू वर्मा एवम स्कूल के स्टाफ सीमा मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, अलका कनौजिया, आदि मतदाता जागरूकता रैली के दौरान उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon