नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कमिश्नर डॉ.रुपेश कुमार का अवांछनीय तत्वों पर शिकंजा ताकि खुशी से मने सभी त्योहार

1 min read

कमिश्नर डॉ.रुपेश कुमार का अवांछनीय तत्वों पर शिकंजा ताकि खुशी से मने सभी त्योहार
*मण्डलायुक्त ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की कानून व्यवस्था की बैठक*

*कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न हो*

*शरारती तत्वों पर रखें विशेष निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में रहे भ्रमणशील*

*समय से कर ली जाए शांति समिति की बैठकें*

*साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति की जाए सुनिश्चित*

*परम्परागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से ही मनाए जाएं त्यौहार*

*सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों एवं अफवाहों को प्रसारित करने वालों के विरूद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई*
सहारनपुर 26 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार
मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह की उपस्थिति में आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।
मंडलायुक्त ने कहा कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न हो। उन्होने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शांति समिति की बैठक कर ली जाए। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर प्राथमिकता से निरंतर भ्रमण किया जाए। आयोजकों से भी वार्ता की जाए। होलिका दहन स्थल को चिन्हित कर यह भी देखा जाए कि स्थल पूर्ण रूप से सुरक्षित हो। त्यौहारों के दृष्टिगत साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होने मण्डलवासियों से कहा कि सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाएं कोई नई परम्परा न डालें। ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे एक दूसरे की भावनाएं आहत हों। शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। आमजनों से अपील की कि किसी भी घटना की जानकारी सर्वप्रथम पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों एवं अफवाहों को प्रसारित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सहारनपुर श्री मनीष बंसल, जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनन्दन, पुलिस अधीक्षक शामली श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय सिंह, एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर श्री आदित्य बंसल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———————–

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon