नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भ्रष्टाचार व भूमाफिया के विरुद्ध मास्टर विजय सिंह के धरना के 30 साल पुरे

1 min read

भ्रष्टाचार व भूमाफिया के विरुद्ध मास्टर विजय सिंह के धरना के 30 साल पुरे.

 

’ सीएम योगी की जांच रिपोर्ट में कब्जा अवैध साबित,

 

’ सीएम योगी स्वयं समीक्षा करें गलत पाया जाऊं तो कठोर दंड देः मास्टर विजय सिंह

 

’ दुनिया के सबसे लम्बे धरने के रूप मे लिम्का बुक सहित कई रिकार्ड बुको मे हुआ दर्ज.

 

’ कुछ ठाकुर लॉबी , मुख्यमंत्री योगी को गुमराह कर रहे हैं फल स्वरुप कार्यवाही नहीं हुई,

…… …….

 

मुजफ्फरनगर।- भ्रष्टाचार व भू-माफियाओं के विरुद्ध मास्टर विजय सिंह का धरना आज 30 साल पुरे हो गये है, अब मास्टर विजय सिंह देश, प्रदेश शासन प्रशासन के पदाधिकारी ;जैसे महामहिम राष्ट्रपति, मा.चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट मा .प्रधानमंत्री , मा .गृहमंत्री मा. रक्षा मंत्री महामहिम राज्यपाल व समस्त अधिकारीगणद्ध से दिल्ली व लखनऊ में मिलकर घोटाले प्रकरण पर कार्यवाही की मांग करेंगे। सीएम योगी स्वयं अपनी जांच रिपोर्ट की समीक्षा करें गलत पाया जाऊं तो कठोर दंड दे। गौरतलब हो कि ग्राम चौसाना की चार हजार बीघा सार्वजनिक कृषि भूमि ;अनुमानित कीमत लगभग 900 करोड़ रुपए व शामली एवं मुजफ्फरनगर की 6 लाख बीघे भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराने की माँग को लेकर 26 फरवरी 1996 को जिलाधिकारी कार्यालय पर सत्यग्रह शुरू हुआ था। अब यह धरना दुनिया का सबसे लंबा धरना बन गया है।

 

’ योगी जी अपनी जांच स्वयं रिपोर्ट की समीक्षा करे

 

गत 8 अप्रैल 2019 को शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा मे मास्टर विजय सिंह ने भूमि घोटाले को लेकर कार्यवाही की मांग की थी योगी आदित्यनाथ ने डीएम शामली को जांच कराने के आदेश दिये थे। एसडीएम ऊन सुरेन्द्र सिंह ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को रिपोर्ट दी थी जिसमें सैकड़ो करोड़ की हजारों बीघा सार्वजनिककृकृषि भूमि पर पूर्व विधायक ठा. जगत सिंह का अवैध कब्जा साबित हुआ था। रिपोर्ट में ठा. जगत सिंह को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति भी की गई थी जिसके बाद डीएम शामली अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचकर रिपोट का भौतिक सत्यापन करके कार्यवाही के लिए शासन मा. मुख्यमंत्री व गृह सचिव को रिपोर्ट भेज दी थी। मास्टर विजय सिंह का कहना है कि योगी ने शामली की भरी सभा में गत 8 अप्रैल 2019 को जो वायदा किया था उसके बाद सात साल तक सूबे का सीएम रहते भी उसे पूरा नहीं किया। सीएम योगी के सात साल के कार्यकाल में मास्टर विजय सिंह अनेकों बार लखनऊ मुख्यमंत्री निवास जाकर सीएम योगी से मुलाकात का समय मांगा, परंतु कोई समय नहीं दिया गया। ठाकुर जगत सिंह व कुछ ठाकुर लॉबी, मुख्यमंत्री योगी को गुमराह कर रहे हैं फल स्वरुप कार्यवाही नहीं हुई।

 

’धरने का बना विश्व रिकार्ड –

 

यह 30 सालों का धरना देश व दुनिया का सबसे लम्बा धरना घोषित हो चुका है जिसे लिम्का बुक आफ रिकार्डस, इंडिया बुक आफ रिकार्डस, एशिया बुक आफ रिकार्डस, मीरा सैल्स आफ द वर्ल्ड रिकार्डस, यूनिक रिकार्ड आफ दी वर्ल्डस ने सबसे लम्बा सत्याग्रह दर्ज किया है। मास्टर विजय सिंह शिव चौक पर 24 घंटे गर्मी, सर्दी, बरसात में महात्मा गांधी के सत्याग्रह से प्रेरित होकर धरनारत हैं।

’अमेरिकी विलियम थॉमस के आंदोलन से आगे निकले मास्टर विजय सिंह.

विलियम थॉमस ने परमाणु निशस्त्रीकरण की मांग करते हुए अमेरिका में वाइट हाउस के सामने 3 जून 1981 से 05 अगस्त 2008 तक धरना दिया था। वहीं 2009 मे बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी, उनका धरना 27 साल, 2 महीने तक चला उनकी मौत हो गई थी। इनके अलावा मणिपुर की इरोम शर्मिला ने भी राज्य में लागू आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट के खिलाफ 16 साल तक दुनिया की सबसे लंबी भूख हड़ताल की थी जो समाप्त हो गई है. आज दुनिया में लंबे धरना की बात करें इस समय मास्टर विजय सिंह का 30 साल पुरे कर दुनिया का सबसे लंबा धरना बन गया है

 

मास्टर विजय सिंह

मो0नं0-9458249400

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon