नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

Dig/ssp अभिषेक सिंह ने थाना खालापार का वार्षिक निरीक्षण किया

1 min read

Dig/ssp अभिषेक सिंह ने थाना खालापार का वार्षिक निरीक्षण किया

▪️ मुजफ्फरनगर 13 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार *पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

आज दिनांक 13.02.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा थाना खालापार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी, तत्पश्चात महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया जिसमें मेस की साफ सफाई संतोषजनक मिली साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता बढाने तथा प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का दंगे के समय उपद्रव से निपटनें के लिए दंगा नियंत्रण उपकरण धारण करने का रेस्पांस टाईम चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना खालापार को निर्देशित किया गया। अन्त में महोदय द्वारा थाना पर नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी की गयी तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक श्री महावीर सिंह चौहान अत्यंत ही परिश्रमी योग्य एवं अनुभवी पुलिस अधिकारी है और श्री महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पहले नगर कोतवाली क्षेत्र और अब खालापार क्षेत्र से चुन चुन कर बदमाशों का सफाया किया है एवं पूरे क्षेत्र में अपराध मुक्त और मुक्त वातावरण स्थापित करने में जबरदस्त कामयाबी की हासिल की है अनेक प्रकरण ऐसे खोले हैं जो अज्ञात में दर्ज किए गए थे और कई मामलों में तो पुलिस को झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध भी जबरदस्त कार्यवाही की गई है अनेक कुख्यात अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचने में कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने भारी सफलता हासिल की है बड़ी तादाद में कुख्यात अपराधियों के इनकाउंटर करके उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया है कुल मिलाकर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने अनेक उपलब्धियां हासिल की है आज पूरे क्षेत्र में श्री महावीर सिंह चौहान के परिश्रम अनुभव और योग्यता की आम नागरिकों द्वारा जबरदस्त प्रशंसा की जा रही है लोगों का कहना है कि अब वह अपराध मुक्त और वह मुक्त वातावरण में अपना जीवन बिता रहे हैं लोग दिल खोल कर श्री महावीर सिंह चौहान के प्रशंसा करते हुए नहीं थकते

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon